दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 8 विकेट से हरा दिया है। जीत के हीरो अभिषेक पोरेल और केएल राहुल रहे। दोनों खिलाड़ियों के अर्धशतकों की बदौलत ही यह जीत दर्ज करने में मदद मिली।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 159 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को 160 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली के लिए राहुल ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए, जबकि पोरेल ने 36 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ेंः IPL 2025: LSG ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 160 रनों का टारगेट
राहुल ने पूरे किए 5000 रन
इस मैच में केएल राहुल 5000 रन बनाने की उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। खास बात यह है कि वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने मात्र 130 पारियों में यह रन पूरा किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता था टॉस
अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का विकल्प चुना। यह आईपीएल का 40वां मैच है और लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स गुजरात टाइटंस से मैच हार गई थी जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स से हुए मुकाबले में जीत दर्ज की थी।
टीम में कौन कौन
लखनऊ सुपर जायंट्स- एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स- अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (डब्ल्यू), अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार