logo

ट्रेंडिंग:

धोनी फिर बने CSK के कप्तान, ऋतुराज IPL 2025 से हुए बाहर

महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कमान सौंपी गई है। ऋतुराज गायकवाड़ के आईपीएल 2025 से बाहर होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

MS Dhoni IPL 2025

महेंद्र सिंह धोनी। (Photo Credit: IPL/X)

महेंद्र सिंह धोनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान बन गए हैं। आईपीएल 2025 के बीच ऋतुराज गायकवाड़ की जगह धोनी को CSK की कमान सौंपी गई है। ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आज (10 अप्रैल) प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। चेन्नई सुपर किंग्स कल चेपॉक में कोलकाता नाइट राइट (KKR) से भिड़ने वाली है। लगातार 4 हार से बेजार CSK के लिए ऋतुराज का बाहर होना बड़ा झटका है। 

 

धोनी ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। पिछला सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने कमान ऋतुराज गायकवाड़ को दे दी। ऋतुराज की अगुवाई में CSK पिछले सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। इस सीजन भी CSK संघर्ष कर रही है। ऐसे में देखना अहम होगा कि धोनी सीएसके को जीत की पटरी पर वापस ला पाते हैं या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: IPL में रिटायर्ड आउट से टीमों को कितना फायदा हुआ है? 

 

चोट के बाद भी दो मैच खेले ऋतुराज

 

ऋतुराज गायकवाड़ को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोहनी में चोट लगी थी। 5 अप्रैल को चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका खेलना तय नहीं था। माना जा रहा था कि धोनी कमान संभालेंगे। हालांकि ऋतुराज ने वह मैच खेला और उसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मैदान पर उतरे। मगर उनका बल्ला नहीं चला। ऋतुराज पूरी तरह से फिट नहीं थे। अब उनकी कोहनी में फ्रेक्चर पाया गया है, जिसके चलते वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री, 6 टीमों के बीच मेडल के लिए होगी भिड़ंत

धोनी फिर बदलेंगे CSK की किस्मत?

 

महेंद्र सिंह धोनी ने 2021 में सीएसके को खिताब जिताया था। इसके बाद अगले सीजन में उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। रवींद्र जडेजा कप्तान बने। हालांकि आईपीएल 2022 में सीएसके के खराब प्रदर्शन के कारण सीजन के बीच में ही जडेजा को हटाकर फिर से धोनी के हाथ में कमान दी गई। धोनी ने अगले सीजन में सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनाया।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap