logo

ट्रेंडिंग:

RCB का गेम बिगाड़ सकते हैं हर्षल पटेल, जीत के साथ विदा होगी SRH?

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप-2 में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। हर्षल पटेल उसकी राह में रोड़ा बन सकते हैं।

Pat Cummins Harshal Patel

पैट कमिंस और हर्षल पटेल। (Photo Credit: SRH/X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टक्कर होनी है। दोनों टीमें आज (शुक्रवार) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ने वाली हैं। यह RCB का होम गेम होगा। बेंगलुरु में बारिश की संभावना को देखते हुए RCB बनाम SRH मैच को लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया था।

 

आरसीबी 12 मैचों में 8 जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं SRH का सफर समाप्त हो गया है। पैट कमिंस ब्रिगेड जीत के साथ सीजन का सुखद अंत करना चाहेगी। दूसरी ओर आरसीबी टॉप-2 में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। फिलहाल वह 17 पॉइंट्स के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर है।

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड-जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा 4 दिन का टेस्ट, क्या हैं नियम?

 

RCB की राह में रोड़ा बन सकते हैं हर्षल

 

आईपीएल 2025 में आरसीबी की सफलता में उसके फिनिशर्स की अहम भूमिका है। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड धूम मचा रहे हैं। टिम डेविड ने डेथ ओवर्स (17 से 20) में 219 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के निकले हैं। वहीं रोमारियो शेफर्ड का इस फेज में स्ट्राइक रेट 270 का है। शेफर्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 14 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया था। वह 18वें ओवर में बैटिंग करने उतरे थे और उन्होंने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज फिफ्टी जड़ा। 

 

कभी आरसीबी की कमजोरी रही फिनिंशग अब उसकी ताकत बन गई है। डेथ ओवर्स में आरसीबी का रन रेट 12.4 का है। इस फेज में उससे बेहतर रन रेट किसी भी टीम का नहीं है। हालांकि आज SRH के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल डेथ ओवर्स में आरसीबी की पारी पर ब्रेक लगा सकते हैं। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड के सामने उनका बेहतरीन रिकॉर्ड है।

 

यह भी पढ़ें: मिचेल मार्श ने ठोका शतक, IPL में बना ये अनोखा रिकॉर्ड

 

हर्षल के सामने नहीं टिक पाते हैं टिम डेविड और शेफर्ड

 

डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल का टी20 क्रिकेट में टिम डेविड से 4 बार आमना-सामना हुआ है। इस भिड़ंत में हर्षल भारी पड़े हैं और उन्होंने टिम डेविड को 2 बार आउट किया है। टिम डेविड उनके खिलाफ 141 के स्ट्राइक रेट से 24 रन ही बना पाए हैं। टी20 में हर्षल पटेल और रोमारियो शेफर्ड दो बार भिड़े हैं। हर्षल ने शेफर्ड को दोनों बार पवेलियन भेजा है। शेफर्ड ने उनके सामने सिर्फ 3 रन बनाए हैं।

 

RCB की ओपनिंग जोड़ी को भी हर्षल से खतरा

 

विराट कोहली और फिल सॉल्ट को भी हर्षल पटेल खूब परेशान करते हैं। हर्षल के खिलाफ कोहली ने 5 आईपीएल पारियों में 171 के स्ट्राइक से 71 रन जरूर बनाए हैं लेकिन वह दो बार इस तेज गेंदबाज का शिकार बने हैं। सॉल्ट को हर्षल ने 3 टी20 पारियों में एक बार आउट किया है। हालांकि सॉल्ट उनके खिलाफ 267 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी के खिलाफ हर्षल का प्रदर्शन अच्छा है। वह भले ही थोड़े महंगे रहे हैं लेकिन उन्होंने टीम को सफलता भी दिलाई है। इसे देखते हुए कमिंस उनसे पावरप्ले में एक अतिरिक्त ओवर दे सकते हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap