logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2025: 5 गुमनाम चेहरे जो आईपीएल में बिखेरेंगे चमक

आईपीएल के मंच से एक बार फिर युवा खिलाड़ी चमकने को बेताब हैं। जानें उन 5 गुमनाम चेहरों के बारे में जो अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

Robin Minz

रॉबिन मिंज। (Photo Credit: Robin/Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का आगाज कल (22 मार्च) से होना है। आईपीएल को युवा टैलेंट को मंच देने के लिए जाना जाता है। इस टूर्नामेंट ने भारत ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट को भी कई सुपरस्टार दिए हैं। इस बार भी कई युवा खिलाड़ी आईपीएल के मंच से अपना भविष्य संवारने को बेताब हैं। आइए उन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

 

रॉबिन मिंज (मुंबई इंडियंस)

 

झारखंड के विकेटकीपर रॉबिन मिंज को मुंबई इंडियंस ने 65 लाख रुपए में खरीदा है। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज को गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन 3.6 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था लेकिन सीजन शुरू होने से पहेल ही वह बाइक एक्सीडेंट में चोटिल हो गए। इसके चलते वह आईपीएल 2024 से बाहर हो गए। 22 साल के रॉबिन मिंज इस बार मौका चूकना नहीं चाहेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले BCCI ने बदला नियम, 4 साल पुराना बैन भी हटाया

 

 

सूर्यांश शेडगे (पंजाब किंग्स)

 

मुंबई के युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सुर्खियां बटोरी थी। सूर्यांश ने नॉकआउट मैचों में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मुंबई को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में 8 विकेट भी झटके थे। सूर्यांश को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। वह पिछले सीजन जयदेव उनादकट के रिप्लेसमेंट के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े थे। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

 

वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

 

बिहार के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा है। 13 साल के वैभव आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले सबसे युवा प्लेयर हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही बड़े शॉट लगाने की अपनी क्षमता से प्रभावित किया है। वैभव ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट में महज 58 गेंद में शतक जड़ दिया था। राजस्थान की बल्लेबाजी क्रम में एक से बढ़कर एक भारतीय बल्लेबाज हैं। ऐसे में वैभव को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मौका मिलने की उम्मीद ज्यादा है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 के पहले मैच में बारिश बनेगी विलेन, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

प्रियांश आर्या (पंजाब किंग्स)

 

दिल्ली के प्रियांश आर्या की हालिया फॉर्म जबरदस्त है। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में ओवर में 6 छक्के जड़ दिए थे। DPL 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद प्रियांश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना जौहर दिखाया था। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 177 के स्ट्राइक रेट से 325 रन बटोरे थे, जिसमें उत्तर प्रदेश के खिलाफ शतकीय पारी भी शामिल है। आईपीएल 2025 के लिए प्रियांश को पंजाब किंग्स ने 3.4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

 

विपराज निगम (दिल्ली कैपिटल्स)

 

लेग स्पिनर विपराज निगम ने यूपी टी20 लीग में लखनऊ फाल्कन्स के लिए खेलते हुए 11 पारियों में 20 विकेट झटके थे। इसकी बदौलत उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई। विपराज लेग स्पिन डालते हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ विपराज टीम के स्पिन डिपार्टमेंट का अहम हिस्सा हैं। स्पिन की मददगार पिच पर वह घातक साबित होंगे। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap