logo

ट्रेंडिंग:

LSG की हार के बाद MI और DC में प्लेऑफ की जंग, कौन खेलेगा IPL प्लेऑफ?

IPL 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है और प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच जंग होगी। पढ़िए किस टीम के प्लेऑफ में जाने के चांस ज्यादा हैं।

mumbai Indians

मुंबई की टीम, photo credit: Bcci

इंडियन प्रिमियम लीग 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है और इस अंतिम पड़ाव में प्लेऑफ में खेलने के लिए जंग अब रोमांचक मोड़ ले चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से मैच हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। प्लेऑफ की लड़ाई में अब सिर्फ 2 टीमें रह गई हैं।अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच प्लेऑफ के लिए जंग होगी। यह दोनों टीमें प्लेऑफ में खेलने के लिए पूरी कोशिश करेंगी। जो भी टीम एक मैच हार गई उसका प्लेऑफ की रेस से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। 

 

21 मई को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच होगा। मुंबई प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर और दिल्ली कैपिटल्स पांचवे नंबर पर है। 21 मई को होने वाले मैच में जो भी टीम जीतेगी उसके प्लेऑफ में खेलने के चांस ज्यादा हैं और हारने वाली टीम का प्लेऑफ की रेस से बाहर होना लगभग तय है। मुंबई के पास फिलहाल 14 प्वाइंट्स हैं लेकिन दिल्ली भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है। दिल्ली के पास भी 13 प्वाइंट्स हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में मुंबई के पीछे है। 

 

यह भी पढ़ें- सनराइजर्स हैदराबाद ने LSG को घर में धोया! 6 विटेक से जीता मै

 

मुंबई के पास मौका?


मुंबई इंडियंस की टीम ने 12 मैच खेले हैं और उसके पास 14 प्वाइंट हैं। उसके दो मैच बचे हुए हैं, जिसमें एक मैच वह अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स्स के साथ खेलेगी। मुंबई इंडियंस का दूसरा मुकाबला पंजाब की टीम के साथ होगा। मुंबई के लिए 21 मई को दिल्ली के साथ होने वाले मैच में जीतना बहुत जरूरी है। अगर टीम अपने होम ग्रांउड पर दिल्ली कैपिटल्स्स को नहीं हरा पाई तो टीम के प्लेऑफ खेलने पर संकट के बादल मंडराने लगेंगे। अगर मुंबई की टीम दिल्ली को नहीं हरा पाई तो उसे प्लेऑफ खेलने के लिए पंजाब की जीत की दुआ करनी होगी क्योंकि दिल्ली का अगला मुकाबला पंजाब के साथ है। इसके बाद मुंबई को 26 मई को पंजाब की टीम को हराना होगा। अगर मुंबई अपने दोनों मुकाबले जीत जाती है तो टीम को प्लेऑफ खेलना तय है।

 

क्या दिल्ली की खेल पाएगी प्लेऑफ?


दिल्ली कैपिटल्स्स की टीम ने अब तक 12 मैच खेले हैं और वह 13 प्वाइंट के साथ प्वाइंट टेबल में पांचवे नंबर पर है। दिल्ली के 2 मैच बचे हुए हैं और इसमें उसे मुंबई और पंजाब किंग्स के साथ खेलना है। दिल्ली की टीम के लिए यह दोनों मैच जीतने जरूरी हैं। अगर दिल्ली मुंबई से मैच हार गई तो उसका प्लेऑफ से बाहर होना तय है। 

 

यह भी पढ़ें- गुजरात टाइटंस नहीं बनेगी IPL चैंपियन! टीम के 2 खिलाड़ी बनेंगे विलेन?

 

टॉप 2 में जा पाएगी मुंबई?


मुंबई इंडियंस की टीम अभी ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां उसके पास टॉप 2 में जाने का भी मौका है और वह प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो सकती है। टॉप 2 में पहुंचने के लिए मुंबई को 18 प्वाइंट की जरूरत होगी। मुंबई को प्लेऑफ में जाने के लिए दिल्ली को हराना होगा। इसके बाद मुंबई के पास टॉप 2 में जाने का मौका है। मुंबई का टॉप 2 में जाना बाकि टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। मुंबई को अपने दोनों मैच जीतने के बाद दुआ करना होगी कि पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने मैच हार जाएं। अगर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने मैच जीत जाते हैं तो मुंबई की टीम चाहेगी कि गुजरात टायटंस अपने दोनों मैच हार जाए। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap