logo

ट्रेंडिंग:

नीरज चोपड़ा ने जीता NC क्लासिक खिताब, 86.18 मीटर का किया थ्रो

डबल ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने NC क्लासिक खिताब जीत लिया है। इस सीजन नीरज का यह लगातार तीसरा खिताब है।

Neeraj Chopra

NC क्लासिक के दौरान जश्न मनाते नीरज चोपड़ा। (Photo Credit: PTI)

स्टार जैवलिन थ्रोअलर नीरज चोपड़ा NC क्लासिक के पहले सीजन के चैंपियन बन गए हैं। नीरज ने शनिवार (5 जुलाई) को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस इवेंट में 11 खिलाड़ियों को पछाड़कर खिताब जीता। नीरज ने 86.18 मीटर का थ्रो कर टॉप पोजिशन हासिल किया। वहीं केन्या के जूलियस येगो (84.51 मीटर) दूसरे स्थान पर रहे। श्रीलंका के रुमेश पथिरगे का बेस्ट थ्रो 84.34 मीटर का रहा, जिसने उन्हें तीसरा स्थान दिलाया।

 

NC क्लासिक देश का पहला इंटरनेशनल जैवलिन थ्रो कम्पटीशन है। इसे डबल ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज के नाम पर रखा गया है। नीरज ने इस इवेंट को JSW स्पोर्ट्स, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) और वर्ल्ड एथलेटिक्स (WA) के सहयोग से आयोजित कराया। इस कम्पीटशन को देखने के लिए नीरज के माता-पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे।

 

NC क्लासिक को वर्ल्ड एथलेटिक्स ने कैटेगरी A दर्जा दिया है। इसका आयोजन हर साल होगा। फिलहाल यह जैवलिन थ्रो के लिए रिजर्व था लेकिन आने वाले सालों में इसमें और भी इवेंट्स शामिल किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: मैच के लिए 2000 मांग रहा था फैन, नीरज चोपड़ा ने पूरी ट्रिप बुक कर दी

नीरज ने तीसरे प्रयास में की वापसी 

नीरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उनका पहला थ्रो फाउल रहा। दूसरे प्रयास में उनके भाले ने 82.99 मीटर की दूरी तय की। नीरज ने तीसरा थ्रो 86.18 मीटर का किया, जो उन्हें पहले स्थान पर ले आया। यह उनका बेस्ट थ्रो रहा। नीरज ने इसके साथ ही मौजूदा सीजन में खिताबी हैट्रिक पूरी की। इससे पहले उन्होंने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक और पेरिस डायमंड लीग जीता था।

 

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा फिर बने वर्ल्ड नंबर-1, अरशद नदीम चौथे स्थान पर

NC क्लासिक में नीरज का प्रदर्शन

  • पहला प्रयास - फाउल
  • दूसरा प्रयास - 82.99 मीटर
  • तीसरा प्रयास - 86.18 मीटर
  • चौथा प्रयास - फाउल
  • पांचवां प्रयास - 84.07 मीटर
  • छठा प्रयास - 85.76 मीटर

NC क्लासिक में सभी एथलीट्स के बेस्ट थ्रो

  1. नीरज चोपड़ा (भारत) - 86.18 मीटर
  2. जूलियस येगो (केन्या) - 84.51 मीटर
  3. रुमेश पथिरगे (श्रीलंका) - 84.34 मीटर
  4. सचिन यादव (भारत) - 82.33 मीटर
  5. कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका) - 82.10 मीटर
  6. लुइज मौरिसियो दा सिल्वा (ब्राजील) - 80. 31 मीटर
  7. यशवीर सिंह (भारत) - 79.65 मीटर
  8. साइप्रियन मृजीग्लोड (पोलैंड) - 79.04 मीटर
  9. साहिल सिलवाल (भारत) - 77.48 मीटर
  10. रोहित यादव (भारत) - 77.11 मीटर
  11. थॉमस रोहलर (जर्मनी) - 75.85 मीटर
  12. मार्टिन कोनेक्नी (चेक रिपब्लिक) - 71.99 मीटर

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap