logo

ट्रेंडिंग:

प्रज्ञानानंदा: एक साल, 3 बड़ी जीत, अब बने देश के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी

प्रज्ञानानंदा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। अब उनकी लाइव रेटिंग 2778.3 हो गई है। शानदार उपलब्धि की वजह से अब वे वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान तक पहुंच गए हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

Praggnanandhaa

शतरंज खिलाड़ी प्रज्ञानंद। (Photo Credit: PTI)

19 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदाा ने एक और कमाल किया है।  शुक्रवार को उज्बेकिस्तान में आयोजित उज्चेस कप मास्टर्स 2025 उन्होंने अपने नाम कर लिया है। इस शानदार जीत की वजह से उनकी रैंकिंग और बेहतर हुई है। 3 अंकों के उछाल के साथ वह अब दुनिया में चौथे रैंक पर पहुंच गए हैं। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी रैंकिंग है। 

प्रज्ञानानंदा ने इस जीत के साथ विश्व चैंपियन डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी को भी पीछे छोड़ दिया। डी कुकेश की लाइव रेटिंग 2776.6 है और अर्जुन की रेटिंग 2775.7 है। गुरुवार तक ये खिलाड़ी भारत के टॉप रैंक वाले खिलाड़ी थे। अब अर्जुन विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गए हैं। विश्व रैंकिंग में मैग्नस कार्लसन अभी 2839.2 लाइव रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हराकर जीता खिताब, कौन हैं आर प्रज्ञानानंदा?

प्रज्ञानानंदा से आगे कौन है?

प्रज्ञानानंदा से पहले दूसरे स्थान पर 2807.0 लाइव रेटिंग के साथ हिकारू नाकामुरा और तीसरे स्थान पर 2784.2 लाइव रेटिंग के साथ फैबियानो कारुआना हैं। प्रज्ञानानंदा ने टूर्नामेंट के आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन किया। वे स्थानीय खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से एक अंक और जावोखिर सिन्डारोव से आधा अंक पीछे थे लेकिन फाइनल राउंड में अब्दुसत्तोरोव को हराकर उन्होंने दोनों के साथ 5.5 अंकों के साथ राउंड-रॉबिन स्टेज पूरा किया। 

कैसे प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास?

टाईब्रेक के पहले राउंड में तीनों खिलाड़ियों ने दो-दो अंक बनाए। दूसरे टाईब्रेक में प्रज्ञानानंदा ने अब्दुसत्तोरोव के साथ ड्रॉ खेला और सिन्डारोव को हराया। सिन्डारोव की अब्दुसत्तोरोव पर जीत ने प्रज्ञानानंदाा को खिताब दिला दिया। यह प्रज्ञानानंदा का इस साल का तीसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट और रोमानिया में ग्रैंड शतरंज टूर सुपरबेट क्लासिक जीता था। वे इस महीने स्टेपन अवाग्यान मेमोरियल में उपविजेता भी रहे।

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा फिर बने वर्ल्ड नंबर-1, अरशद नदीम चौथे स्थान पर

'दो राउंड तक मुश्किल थी जीत, फिर इतिहास रचा'

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सोशल मीडिया पर प्रज्ञानानंदा को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'प्रज्ञानानंदा  को उज्बेकिस्तान शतरंज कप जीतने के लिए बधाई। इस साल उनकी तीसरी बड़ी क्लासिकल जीत। आखिरी दो राउंड में यह जीत सबसे मुश्किल लग रही थी लेकिन उन्होंने अर्जुन एरिगैसी और नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराकर पहला स्थान हासिल किया।'


विश्वनाथन आनंद ने क्या कहा?

विश्वनाथन आनंद ने कहा, 'प्रज्ञानानंदा ने इस साल तीसरा टाईब्रेक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वे विश्व के नंबर चार और भारत के टॉप रेटेड खिलाड़ी बनने के हकदार हैं।'

 

 

Related Topic:#R Praggnanandhaa

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap