राहुल द्रविड़ ने राडस्थान रॉयल्स (RR) के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। द्रविड़ पिछले साल ही RR के साथ दोबारा जुड़े थे। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद वह अपने हेड कोच पद से मुक्त हो गए थे। इसके बाद द्रविड़ RR के हेड कोच बने। हालांकि एक सीजन के बाद ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। RR ने शनिवार (30 अगस्त) को बयान जारी कर बताया कि उन्हें टीम में बड़े पद का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
द्रविड़ ने पिछले साल RR के साथ जुड़ने के बाद रिटेंशन और ऑक्शन में बड़ा रोल निभाया। RR ने संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर को रिटेन किया था। हालांकि वह आईपीएल 2025 में 9वें स्थान पर रही। खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी के स्ट्रक्चर को रिव्यू किया था, जिसके बाद द्रविड़ का यह फैसला आया है। द्रविड़ मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट पर राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने थे लेकिन उनका सफर एक सीजन बाद ही थम गया।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली को आना ही होगा इंडिया, BCCI ने दी सख्त चेतावनी!
'द्रविड़ ने एक पूरे जेनरेशन को प्रभावित किया'
राजस्थान रॉयल्स ने अपने बयान में कहा, 'हेड कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले अपने कार्यकाल को पूरा कर लेंगे। राहुल कई सालों से हमारी जर्नी के सेंटर में रहे हैं। उनकी लीडरशिप ने खिलाड़ियों के एक पूरे जेनरेशन को प्रभावित किया। उन्होंने टीम में मजबूत मूल्यों को डाला और फ्रेंचाइजी के कल्चर पर स्थाई छाप छोड़ी। हम उनके योगदान के लिए दिल से धन्यवाद कहते हैं।'
यह भी पढ़ें: 'मास्टर जी' के बेटे ने 4 गेंद में लिए 4 विकेट, कौन हैं आकिब नबी?
RR के साथ पहले भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं द्रविड़
राहुल द्रविड़ बतौर खिलाड़ी 2011 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए थे। उन्होंने 2012 और 2013 सीजन में टीम की कप्तानी भी की। रिटायरमेंट लेने के बाद वह 2014 और 2015 में RR के टीम डायरेक्टर और मेंटोर भी रहे।
RR के कोचिंग स्टाफ में कौन-कौन है?
राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा हैं। कोचिंग स्टाफ की बात करें तो द्रविड़ के जाने के बाद अब विक्रम राठौड़ और शेन बॉन्ड बचे हैं। विक्रम राठौड़ बैटिंग कोच हैं, जबकि शेन बॉन्ड बॉलिंग कोच के पद पर हैं।