logo

ट्रेंडिंग:

IPL में किसी ने खरीदा नहीं था, पृथ्वी शॉ ने सूर्या की टीम को धो डाला

IPL में रहे अनसोल्ड रहे पृथ्वी शॉ को अपनी खराब फॉर्म के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब उन्होंने मुंबई टी-20 लीग में शानदार पारी खेल अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ, photo credit: IPL/X

पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और वह इस सीजन IPL में भी नहीं दिखे थे। लंबे समय से वह संघर्ष कर रहे थे लेकिन अब उन्होंने मुंबई टी-20 लीग की शानदार शुरुआत कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। पृथ्वी शॉ ने 75 रनों की तूफानी पारी खेली और वह सूर्यकुमार यादव की टीम पर भारी पड़े। पृथ्वी शॉ  34 गेदों पर 75 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।  उनकी इस शानदार पारी की बदौलत उनकी टीम मुंबई पैंथर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। 

 

इस लक्ष्य का पिछा करने उतरी सूर्यकुमार यादव की ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट आखिरी ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पृथ्वी शॉ की टीम  मुंबई पैंथर्स ने 38 रन से जीत हासिल की। इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा पृथ्वी शॉ की ही हुई। उन्होंने 34 गेंदों में 75 रन बनाए जिससे टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकी। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्हें दूसरे छोर पर हर्षल जादव का साथ मिला जिन्होंने 30 गेदों में 46 रन बनाए। हर्षल ने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। इनके अलावा टीम के गेंदबाजों में श्रेयस गुरव ने 2, मिनाद मांजरेकर, परीक्षित वलसानगर और सूर्यांश शेडगे ने 1-1 विकेट हासिल किए। 

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड लायंस पर खलील अहमद का कहर! ताश के पत्तों की तरह ढहा दी टीम

169 रनों पर ऑलआउट हुई ट्रायंफ नाईट्स नॉर्थ ईस्ट


मुंबई पैंथर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर खडा किया। ट्रायंफ नाईट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की टीम को 20 ओवर में 208 रन बनाने थे लेकिन वह 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर ढेर हो गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायंफ नाईट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की टीम 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के ओपनर सिद्धांत अधतराव ने 45 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली लेकिन उन्हें टीम के अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। 

 

ट्रायंफ नाईट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह 16 गेंदों में 29 रन बनाकर प्रतीक मिश्रा की गेंद पर आउट हो गए। इस पारी में सूर्यकुमार यादव ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। परीक्षि वलसानगर ने 20 रन और शिखर ठाकुर ने 11 रन बनाए। इन चारों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। पैंथर्स की तरफ से प्रतीक मिश्रा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इनके अलावा राहुल सावंत ने 2 विकेट लिए। मुजम्मिल कादरी और गौरव जाधर ने 1-1 विकेट हासिल किए। 

 

यह भी पढ़ें: रिंकू और प्रिया की हुई सगाई, कौन-कौन मेहमान पहुंचा?

IPL में पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। वह इस सीजन अनसोल्ड ही रहे और IPL नहीं खेल पाए। उनकी खराब फॉर्म को लेकर खूब आलोचना हुई और उनकी फिटनेस पर भी सवाल खड़े किए। पृथ्वी शॉ ने इस मैच में शानदार पारी खलकर अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 

Related Topic:#Prithvi shaw#IPL

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap