logo

ट्रेंडिंग:

दूसरी पारी में भी फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, यशस्वी का भी नहीं चला बल्ला

रणजी ट्रॉफी में रोहित शर्मा की वापसी अच्छी नहीं रही। उनके ओपनिंग जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल भी कुछ खास नहीं कर सके।

Rohit Sharma Ranji Trophy

पहली पारी में आउट होने के बाद निराश रोहित शर्मा। (Photo Credit: PTI)

मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे रणजी मुकाबले में रोहित शर्मा बुरी तरह फेल रहे। वह पहली पारी में सिर्फ 3 रन ही बनाकर आउट हो गए थे। खराब फॉर्म में चल रहे रोहित से दूसरी पारी में बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वह अच्छी शुरुआत को नहीं भुना सके। रोहित 28 रन बनाकर आउट हुए।

 

IPL स्टार ने भेजा पवेलियन

 

मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में चल रहे मुकाबले के दूसरे दिन (24 जनवरी) रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की थी। वह खुलकर अपने शॉट खेलकर रहे थे लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें युद्धवीर सिंह ने पवेलियन भेजा। युद्धवीर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से 5 मैच खेल चुके हैं। रोहित ने 35 गेंद का सामना किया और 2 चौके और 3 छक्के लगाए। वह दूसरी पारी में भी गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर चलते। 9 साल बाद पहली पारी में रणजी खेलने उतरे रोहित का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

 

यशस्वी का भी नहीं चला बल्ला

 

भारतीय टेस्ट टीम में रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल भी कुछ खास नहीं कर सके। यशस्वी अपने अंदाज के विपरीत संयम के साथ खेल रहे थे। मगर उनके डिफेंस में उमर नजीर मीर ने सेंध लगा दी। यशस्वी 47 गेंद में चौके की मदद से 25 रन ही बना पाए। पहली पारी में उनके बल्ले से महज 4 रन ही निकले थे। खबर लिखे जाने तक मुंबई का स्कोर 57/3 हो गया है।

 

मुंबई पर मंडराया हार पर खतरा

 

रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के छठे राउंड के मुकाबले में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हालांकि उनका ये दावं उलटा पड़ गया और पूरी टीम महज 120 रन पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 206 रन बनाकर 86 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली। रोहित-यशस्वी ने दूसरी पारी में अर्धशतकीय साझेदारी कर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जम्मू-कश्मीर ने तीन ओवर में तीन विकेट लेकर मुंबई को मुश्किल में डाल दिया है। मुंबई की टीम अभी भी 27 रन से पीछे है। कप्तान अजिंक्य रहाणे का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap