logo

ट्रेंडिंग:

माह-ए-फरवरी में रहा गिल दा मामला, ICC ने दिया बड़ा अवॉर्ड

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल का बल्ला फरवरी 2025 में जमकर गरजा। अब उन्हें आईसीसी ने बड़ा अवॉर्ड दिया है।

Shubman Gill Champions Trophy

शुभमन गिल। (Photo Credit: BCCI/X)

टीम इंडिया स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को फरवरी 2025 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाजा गया है। आईसीसी ने बुधवार (12 मार्च) को इसका ऐलान किया। गिल ने फरवरी में 5 वनडे मैचों में 101.50 की औसत से 406 रन बनाए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

 

तीसरी बार गिल के सिर सजा ताज 

 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में बल्ले से यादगार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल तीसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए हैं। इससे पहले गिल ने 2023 में दो बार (जनवरी और सितंबर) इस अवॉर्ड को जीता था। 


गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दो अर्धशतक और एक शतक जड़कर भारत को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।  उन्होंने नागपुर में खेले गए पहले वनडे में 87, कटक में 60 और फिर अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे में 112 रन की पारी खेली थी। अहमदाबाद में गिल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। इसके अलावा वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।  

 

यह भी पढ़ें: ICC वनडे रैकिंग में रोहित शर्मा को फायदा, विराट कोहली फिसले

 

गिल ने इस शानदार लय को चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी रखा। दुबई में भारत के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 101 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने पाकिस्तान के सामने 46 रन बनाए। टीम इंडिया ने इन दोनों मैचों को आसानी से अपने नाम किया।

 

गुजरात टाइटंस की कप्तानी करेंगे गिल

 

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी धीरे-धीरे अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ रहे हैं। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होना है। शुभमन गिल के हाथों में गुजरात टाइंट्स की कमान है। गिल को मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने 16.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

 

यह भी पढ़ें: 'खत्म हो जाएगा बुमराह का करियर!' किसने कहा ऐसा?

Related Topic:#Shubman Gill#ICC

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap