logo

ट्रेंडिंग:

स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, सिर्फ इतनी गेंद में ठोकी सेंचुरी

टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला वनडे में आग उगल रहा है। आयरलैंड के खिलाफ भारत की कप्तानी कर रहीं मंधाना ने रिकॉर्ड शतक लगाया है।

Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना। (Photo Credit: BCCI Women/X)

स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। मंधाना सबसे तेज शतक वनडे शतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। टीम इंडिया की कप्तान मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ बुधवार (15 जनवरी) को महज 70 गेंद में सेंचुरी ठोक यह कीर्तिमान बनाया। मंधाना ने हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 87 गेंद में शतक लगाया था। मंधाना की ये वनडे में 10वीं सेंचुरी है। दस वनडे शतकों के आंकड़े तक पहुचने वाली वो दुनिया की चौथी और भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

 

भारत के लिए महिला वनडे में सबसे तेज शतक

  • 70 गेंद - स्मृति मंधाना, बनाम आयरलैंड, 2025
  • 87 गेंद - हरमनप्रीत कौर बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
  • 90 गेंद - हरमनप्रीत कौर बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2017
  • 90 गेंद - जेमिमाह रॉड्रिग्स बनाम आयरलैंड, 2025
  • 98 गेंद - हरलीन देओल बनाम वेस्टइंडीज, 2024

महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक

  • मेग लानिंग - 15
  • सूजी बेट्स - 13
  • टॉमी ब्यूमॉन्ट - 10
  • स्मृति मंधाना - 10
  • चमार अटापट्टू - 9
  • चार्लोट एडवर्ड्स - 9
  • नैट सीवर-ब्रंट - 9

 

भारत 400 के स्कोर की ओर

 

तीन वनडे मौचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। राजकोट की पाटा पिच पर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की सलामी जोड़ी ने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 26.4 ओवर में 233 रन की साझेदारी की। यह वनडे में भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। मंधाना रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ने के बाद कैच आउट होकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने 80 गेंद में 168.75 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। स्मृति के जाने के बाद प्रतिका रावल का साथ देने ऋचा घोष आई हैं। मौजूदा रनगति को देखते हुए भारत का स्कोर 400 के पार जाता दिख रहा है।

 

महिला वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

  • 320 - पुनम राउत और दीप्ति शर्मा, बनाम आयरलैंड, 2017
  • 258* - मिताली राज और रेशमा गांधी, बनाम आयरलैंड, 1999
  • 233 - स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल, बनाम आयरलैंड, 2025
  • 223* - अंजुम चोपड़ा और जया शर्मा, बनाम पाकिस्तान, 2005
  • 190 - स्मृति मंधाना और जेमिमाह रॉड्रिग्स, बनाम न्यूजीलैंड, 2019

2024 से ही गरज रहा बल्ला

 

स्मृति मंधाना ने पिछले साल से ही वनडे क्रिकेट में धमाल मचाया हुआ है। मंधाना ने 2024 से अब तक 16 मैच खेले हैं, जिसमें 62.25 की बेजोड़ औसत से 996 रन बटोरे हैं। उनका स्ट्राइक रेट (105.06) भी कमाल का रहा है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 शतक ठोके हैं। मंधाना को छोड़कर इस अवधि में दूसरा कोई बल्लेबाज 700 रन भी नहीं बना पाया है।

Related Topic:#Smriti Mandhana

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap