भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन और निरंतर उपलब्धियों से क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया है। महज 29 साल की उम्र में मंधाना आज भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान बन चुकी हैं। स्मृति मंधाना ने न सिर्फ तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक जमाने का गौरव हासिल किया, बल्कि अपने दमदार खेल से कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।
 
साल 2013 में महज 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाली मंधाना ने अब तक अपने करियर में बहुत से रिकार्ड बनाए हैं। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। अब वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक दर्ज है। साल 2024-25 के दौरान मंधाना ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए, उन्होंने टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा 763 रन बनाए और वनडे में सबसे तेज 4000 रन पूरा करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। 
 
यह भी पढ़ें--  1-2 नहीं, बल्कि... वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
कब किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू?
- भारतीय टीम की तरफ से ODI (वनडे) फॉर्मेट में स्मृति मंधाना ने 10 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। वह उस समय लगभग 16 साल की थीं। 
- भारतीय टीम की तरफ से T20I में भी उन्होंने 5 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। 
- Test (टेस्ट क्रिकेट) में उन्होंने 13 अगस्त 2014 को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। 
यह भी पढ़ें-- ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, जेमिमा का शानदार शतक
स्मृति मंधाना के अबतक के रिकार्ड्स
तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी: जून 2025 में मंधाना ने पहली बार T20I में शतक बनाया, जिसमें उन्होंने 112 रन बनाए थे। इस शतक के साथ वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं जिन्होंने टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी बनाई हो। 
 
T20I रन रिकॉर्ड: साल 2024 में स्मृति मंधाना T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाए है, साल 2024 में उन्होंने 763 रन बनाए थे।  ये रिकॉर्ड उन्होंने किसी और महिला खिलाड़ी से आगे जाकर बनाया है। 
 
4000 ODI रन (भारतीय महिला क्रिकेटर में सबसे तेज): स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की ओर से ODI में सबसे कम समय में 4,000 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। 
ODI शतक: 15 जनवरी 2025 को स्मृति मंधाना 70 गेंदों में अपनी सबसे तेज शतकीय पारी खेली और वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं जिन्होंने ODI में 10 शतक बनाए हों। 
ICC अवार्ड्स: 
2025 में स्मृति मंधाना ICC Women ODI Cricketer of the Year का पुरस्कार मिला है। 
विश्व रिकॉर्ड – ODI एक साल में सबसे ज्यादा रन: स्मृति मंधाना ने  साल 2025 में एक साल में सबसे ज्यादा ODI रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।