logo

ट्रेंडिंग:

भारतीय फुटबॉलर को इंग्लिश क्लब ने किया साइन, कौन हैं राहुल केपी?

25 साल के राहुल केपी को वेस्ट हैम यूनाइटेड ने अमेरिका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए साइन किया है। वह इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने वाली किसी टीम से जुड़ने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने हैं।

Rahul KP

राहुल केपी। (Photo Credit: Rahul KP/Instagram)

फुटबॉल जगत से बड़ी खबर आई है। भारतीय फुटबॉलर राहुल केपी को इंग्लिश क्लब वेस्ट हैम यूनाइटेड ने साइन किया है। वेस्ट हैम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। 25 साल के राहुल केपी प्रीमियर लीग में खेलने वाली किसी टीम से जुड़ने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बन गए हैं। वह वेस्ट हैम के लिए अमेरिका में होने वाले टूर्नामेंट में खेलेंगे। 

 

कौन हैं राहुल केपी?

 

राहुल केपी केरल के त्रिशूर से आते हैं। उन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम के लिए अब तक 7 मैच खेले हैं। वह इंडियन सुपर लीग (ISL) में ओडिशा एफसी के लिए विंगर के रूप में खेलते हैं। इसी साल जनवरी में वह ट्रांसफर विंडो के दौरान ओडिशा एफसी में शामिल हुए थे। इससे पहले वह केरल ब्लास्टर्स की टीम में थे। राहुल ने केरल ब्लास्टर्स के लिए 5 से ज्यादा सीजन खेले। केरल ब्लास्टर्स जब 2021-22 सीजन में ISL कप की रनर-अप रही थी, उस समय राहुल भी टीम का हिस्सा थे। 

 

यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सड़क से उठाकर स्टार बनाने वाले शख्स की कहानी

 

 

राहुल टीम इंडिया के लिए 2017 फीफा अंड-17 वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं। भारत तब पहली बार फीफा के किसी एज ग्रुप वर्ल्ड कप में उतरा था। राहुल केपी ने इस वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने ISL में नाम कमाया। ISL में आने से पहले वह I-League में इंडियन एरोज के लिए खेलते थे। राहुल ने भारतीय टीम के लिए 2022 में डेब्यू किया था।

 

यह भी पढ़ें: कभी नशे के लिए बदनाम गांव 'मिनी ब्राजील' क्यों कहा जाने लगा?

 

 

इस टूर्नामेंट में वेस्ट हैम के लिए खेलेंगे राहुल

 

राहुल केपी को वेस्ट हैम ने 'द सॉकर टूर्नामेंट' (TST) के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। राहुल अभी तक वेस्ट हैम के स्क्वॉड के साथ नहीं जुड़े हैं लेकिन वह TST में खेलते दिख सकते हैं। TST 2025 का आयोजन अमेरिकी राज्य नॉर्थ कैरोलिना के कैरी में होना है। इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 12 अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा। वेस्ट हैम के अलावा एटलेटिको मैड्रिड जैसी यूरोपियन फुटबॉल क्लब भी TST 2025 में उतरेंगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2023 में हुई थी।

Related Topic:#Football#Rahul KP

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap