logo

ट्रेंडिंग:

पोलैंड की स्वियातेक बनीं विंबलडन विमेंस चैंपियन, पहली बार जीता खिताब

पोलैंड की इगा स्वियातेक ने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को हराकर विंबलडन 2025 महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। स्वियातेक पहली बार विंबलडन चैंपियन बनी हैं।

Iga Swiatek Wimbledon

विंबलडन महिला सिंगल्स ट्रॉफी को चूमतीं इगा स्वियातेक। ({Photo Credit: PTI)

पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्वियातेक ने विंबलडन 2025 महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। स्वियातेक ने शनिवार (12 जुलाई) को एकतरफा फाइनल मुकाबले में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हरा दिया। 24 साल की स्वियातेक पहली बार विंबलडन चैंपियन बनी हैं। वहीं उनका यह छठा ग्रैंडस्लैम खिताब है। स्वियातेक ने चार बार फ्रेंच ओपन और एक मौके पर अमेरिकी ओपन जीता है।

57 मिनट में जीता फाइनल 

आठवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक पहली बार विंबलडन फाइनल में पहुंची थीं। वहीं अमांडा अनिसिमोवा का किसी ग्रैंडस्लैम का यह पहला खिताबी मुकाबला था। फाइनल में उनमें अनुभव की कमी साफ दिखी। स्वियातेक ने सेंटर कोर्ट पर धूप भरी दोपहर में सिर्फ 57 मिनट में 13वीं वरीय अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हरा दिया। यह पिछले 114 सालों में विंबलडन का पहला महिला फाइनल था जिसमें प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी एक भी गेम नहीं जीत सकी।

 

अनिसिमोवा ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराया था लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्होंने हथियार डाल दिए। करारी शिकस्त के बाद उनकी आंखों में आंसू थे। विंबलडन को लगातार आठवीं बार नई महिला चैंपियन मिली है। 2016 के बाद से हर बार किसी नई खिलाड़ी ने विंबलडन महिला सिंगल्स का खिताब जीता है।

 

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स के बेताज बादशाह बने केएल राहुल, ठोका ऐतिहासिक शतक

 

ग्रास कोर्ट पर खत्म किया ट्रॉफी का सूखा

स्वियातेक इससे पहले ऑल इंग्लैंड क्लब के क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं पहुंच सकी थीं। ग्रास कोर्ट पर उनका एकमात्र फाइनल विंबलडन शुरू होने से ठीक पहले जर्मनी में एक तैयारी टूर्नामेंट था जिसमें वह रनर-अप रही थीं। स्वियातेक 2022, 2023 और 2024 में ज्यादातर समय WTA रैंकिंग में शीर्ष पर रही थीं। लेकिन एक साल से अधिक समय तक कहीं भी खिताब नहीं जीतने के बाद उन्हें विंबलडन में आठवीं वरीयता मिली। अब उन्होंने ग्रास कोर्ट पर ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया है।

Related Topic:#Wimbledon

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap