logo

ट्रेंडिंग:

WPL 2025 का धमाकेदार आगाज, पहले ही मैच में टूटे बड़े रिकॉर्ड

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने 202 रन के टारगेट को 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Richa Ghosh

ऋचा घोष। (Photo Credit: WPL/X)

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में शुक्रवार (14 फरवरी) को खेले गए सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 202 रन के टारगेट को 18.3 ओवर में ही चेज कर लिया। WPL के इतिहास पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया है।

 

WPL में सबसे सफल रन चेज

  • 202 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, वडोदरा (2025)
  • 191 - मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, दिल्ली (2024)
  • 189 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबॉर्न (2023)
  • 179 - यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबॉर्न (2023)
  • 172 - मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु (2024)

ऋचा घोष ने पलटी बाजी 

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने पावरप्ले में ही कप्तान स्मृति मंधाना और डैनी वॉयट-हेज का विकेट गंवा दिया था। यहां से एलिस पेरी ने 34 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। पेरी के जाने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष और कनिक अहुजा 15.08 के रन रेट से अर्धशतकीय साझेदारी कर आरसीबी को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। WPL में यह दूसरी सबसे तेज फिफ्टी प्लस पार्टनरशिप रही।

 

ऋचा घोष ने 27 गेंद में नाबाद 64 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने WPL का पांचवां सबसे तेज फिफ्टी भी लगाया। कनिका अहुजा ने 13 गेंद में 4 चौके की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। 

 

 

यह भी पढ़ें: फ्री में IPL नहीं देख पाएंगे फैंस, JioHotstar का बड़ा फैसला!

 

WPL में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 18 – सोफिया डंकली vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023
  • 19 – शेफाली वर्मा vs गुजरात जायंट्स, 2023
  • 20 – सोफी डिवाइन vs गुजरात जायंट्स, 2023
  • 22 – हरमनप्रीत कौर vs गुजरात जायंट्स, 2023
  • 23 – ऋचा घोष vs गुजरात जायंट्स, 2025

WPL के एक मैच में सबसे ज्यादा रन

  • 403- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा, 2025
  • 391- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ब्रेबॉर्न, 2023
  • 386- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबॉर्न, 2023
  • 381- गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2024
  • 380- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल, 2023

एशले गार्डनर की मेहनत पर फिरा पानी

 

कप्तान एशले गार्डनर ने 37 गेंद में 3 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए ताबड़तोड़ 79 रन ठोक गुजरात जायंट्स को 200 के पार पहुंचाया था। इसके बाद गेंद से भी कमाल दिखाते हुए उन्होंने आरसीबी के दोनों ओपनर्स को चलता किया लेकिन उनकी ये मेहनत बेकार चली गई। विकेटकीपर बेथ मूनी का अर्धशतक भी टीम के काम नहीं आ सका। 

 

यह भी पढ़ें: WPL में पहली बार होगा ऐसा, 2025 सीजन होगा खास

 

WPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

  • 8 - सोफी डिवाइन vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबॉर्न (2023)
  • 8 - एशले गार्डनर vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा (2025)
  • 5 - शेफाली वर्मा vs गुजरात जायंट्स, डीवाई पाटिल (2023)
  • 5 - एलिस पेरी vs दिल्ली कैपिटल्स, डीवाई पाटिल (2023)
  • 5 - एलिस कैप्सी vs मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल (2023)
  • 5 - हरमनप्रीत कौर vs गुजरात जायंट्स, दिल्ली (2024)
  • 5 - शेफाली वर्मा vs गुजरात जायंट्स, दिल्ली (2024)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap