logo

ट्रेंडिंग:

WPL Final 2025: 2 बार चूकी, इस बार खिताब जीत पाएगी दिल्ली कैपिटल्स?

WPL 2025 के फाइनल मैच में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अब तक तीन बार फाइनल तक पहुंच चुकी दिल्ली कैपिटल्स कभी खिताब नहीं जीत पाई है।

mi and dc captains with wpl trophy

WPL ट्रॉफी के साथ MI और DC की कप्तान, Photo Credit: Delhi Capitals

वुमन्स प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मैच आज खेला जाएगा। लगातार दो सीजन से फाइनल में हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स वुमन्स तीसरी बार भी फाइनल में पहुंच गई है। उसका मुकाबला, 2023 की विजेता मुंबई इंडियंस से होना है। मुंबई इडियंस एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में पहुंची है। दो बार फाइनल हार चुकी दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें अपने पहले खिताब पर हैं। दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की कोशिश है कि वह दूसरी बार खिताब जीत सके। आज यह फाइनल मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

 

रोचक बात यह है कि जब साल 2023 में पहली बार WPL खेला गया था तब भी फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की ही भिड़ंत हुई थी। तब मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत हासिल करके खिताब अपने नाम किया था। अब तक हर सीजन का फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम अभी तक फाइनल नहीं जीत सकी है। इस साल भी 8 में से 5 मैच जीतकर वह प्वाइंट टेबल में टॉप पर थी जिसके चलते वह सीधे फाइनल में पहुंची। हालांकि, अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। उसी गुजरात टाइटन्स को एलिमिनेटर में हराकर मुंबई इंडियंस ने फाइनल में जगह बनाई है।

 

यह भी पढ़ें- हो गया ऐलान, दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान होंगे अक्षर पटेल

DC vs MI रिकॉर्ड

 

बता दें कि WPL में भी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इसमें से 4 मैच जीते हैं और 3 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। इस सीजन में दोनों टीमें दो बार भिड़ीं और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी। ऐसे में वह अपनी हैट्रिक पूरी करना चाहेगी और मुंबई इंडियंस इस 4-3 के हिसाब-किताब को आज बराबर करके एक बार फिर से खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

 

दिल्ली कैपिटल्स की शेफीला वर्मा शानदार फॉर्म में हैं और अब तक वह 300 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स की टॉप स्कोरर हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की शिफा पांडेय और जेस जॉनसन ने 11-11 विकेट लिए हैं। 

 

यह भी पढ़ें- गुजरात टाइटंस को हराकर WPL के फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस

 

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की नैट स्किवर ब्रंट अब तक 493 रन बना चुकी हैं और वह मुंबई इंडियंस के साथ-साथ इस सीजन की टॉप स्कोरर हैं। मुंबई इंडियंस के पास अमीलिया केर और हेली मैथ्यूज के रूप में शानदार गेंदबाज हैं। हेली मैथ्यूज ने अभी तक इस सीजन में 17 तो अमीलिया ने 16 विकेट लिए हैं।

Related Topic:#WPL 2025

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap