logo

ट्रेंडिंग:

WTC 2025-27 में कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? पूरा शेड्यूल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नया साइकल (2025-27) शुरू हो गया है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Shubman Gill

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल। (Photo Credit: BCCI/X)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का नया साइकल (2025-27) शुरू हो गया है। WTC 2025-27 में कुल 9 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से 2 के बीच 2027 में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। नए WTC साइकल में पहले की तरह सभी टीमें 3 सीरीज घर से बाहर और 3 घर में खेलेंगी। 

 

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रहे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। WTC 2025-27 में टीम इंडिया कुल 18 टेस्ट खेलने वाली है, जिसमें से आधे घर में खेलेगी। वहीं इंग्लैंड सबसे ज्यादा 21 और ऑस्ट्रेलिया टीम 20 टेस्ट खेलेगी। आइए सभी टीमों की सीरीज का लिस्ट जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड के लिए नंबर पर खेलेंगे ओली पोप

भारत

  • 5 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (घर से बाहर) - जून 2025
  • 2 टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज (घर में) - अक्टूबर 2026
  • 2 टेस्ट बनाम साउथ अफ्रीका (घर में) - नवंबर 2026
  • 2 टेस्ट बनाम श्रीलंका (घर से बाहर) - अगस्त 2026
  • 2 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड (घर से बाहर) - अक्टूबर 2026
  • 5 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया (घर में) - जनवरी 2027

यह भी पढ़ें: चौथे नंबर पर खेलेंगे शुभमन गिल, नंबर 3 का दावेदार कौन?

इंग्लैंड

  • 5 टेस्ट बनाम भारत (घर में) - जून 2025
  • 5 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया (घर से बाहर) - नवंबर 2025
  • 3 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड (घर में) - जून 2026
  • 3 टेस्ट बनाम पाकिस्तान (घर में) - अगस्त 2026
  • 3 टेस्ट बनाम साउथ अफ्रीका (घर से बाहर) - दिसंबर 2026
  • 2 टेस्ट बनाम बांग्लादेश (घर से बाहर) - फरवरी 2027

ऑस्ट्रेलिया

  • 2 टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज (घर से बाहर) - जून 2025
  • 5 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (घर में) - नवंबर 2025
  • 3 टेस्ट बनाम साउथ अफ्रीका (घर से बाहर) - सितंबर 2026
  • 3 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड (घर में) - दिसंबर 2026
  • 5 टेस्ट बनाम भारत (घर से बाहर) - जनवरी 2027
  • 2 टेस्ट बनाम बांग्लादेश (घर में) - मार्च 2027

श्रीलंका

  • 2 टेस्ट बनाम बांग्लादेश (घर में) - जून 2025
  • 2 टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज (घर से बाहर) - जून 2026
  • 2 टेस्ट बनाम भारत (घर में) - अगस्त 2026
  • 2 टेस्ट बनाम पाकिस्तान (घर से बाहर) - नवंबर 2026
  • 2 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड (घर से बाहर) - जनवरी 2027
  • 2 टेस्ट बनाम साउथ अफ्रीका (घर में) - फरवरी 2027

बांग्लादेश

  • 2 टेस्ट बनाम श्रीलंका (घर से बाहर) - जून 2025
  • 2 टेस्ट बनाम पाकिस्तान (घर में) - मार्च 2026
  • 2 टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज (घर में) - अक्टूबर 2026
  • 2 टेस्ट बनाम साउथ अफ्रीका (घर से बाहर) - नवंबर 2026
  • 2 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (घर में) - फरवरी 2027
  • 2 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया (घर से बाहर) - मार्च 2027

वेस्टइंडीज

  • 2 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया (घर में) - जून 2025
  • 2 टेस्ट बनाम भारत (घर से बाहर) - अक्टूबर 2025
  • 2 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड (घर से बाहर) - नवंबर 2025
  • 2 टेस्ट बनाम श्रीलंका (घर में) - जून 2026
  • 2 टेस्ट बनाम पाकिस्तान (घर में) - जुलाई 2026
  • 2 टेस्ट बनाम बांग्लादेश (घर से बाहर) - अक्टूबर 2026

साउथ अफ्रीका

  • 2 टेस्ट बनाम पाकिस्तान (घर से बाहर) - अक्टूबर 2025
  • 2 टेस्ट बनाम भारत (घर से बाहर) - नवंबर 2025
  • 3 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया (घर में) - सितंबर 2026
  • 2 टेस्ट बनाम बांग्लादेश (घर में) - नवंबर 2026
  • 3 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (घर में) - दिसंबर 2026
  • 2 टेस्ट बनाम श्रीलंका (घर से बाहर) - फरवरी 2027

न्यूजीलैंड

  • 2 टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज (घर में) - नवंबर 2025
  • 3 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (घर से बाहर) - जून 2026
  • 2 टेस्ट बनाम भारत (घर में) - अक्टूबर 2026
  • 3 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया (घर से बाहर) - दिसंबर 2026
  • 2 टेस्ट बनाम श्रीलंका (घर में) - जनवरी 2027
  • 2 टेस्ट बनाम पाकिस्तान (घर से बाहर) - मार्च 2027

पाकिस्तान

  • 2 टेस्ट बनाम साउथ अफ्रीका (घर में) - अक्टूबर 2025
  • 2 टेस्ट बनाम बांग्लादेश (घर से बाहर) - मार्च 2026
  • 2 टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज (घर से बाहर) - जुलाई 2026
  • 3 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (घर से बाहर) - अगस्त 2026
  • 2 टेस्ट बनाम श्रीलंका (घर में) - नवंबर 2026
  • 2 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड (घर में) - मार्च 2027
Related Topic:#WTC

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap