logo

ट्रेंडिंग:

यशस्वी जायसवाल को मिली टीम में एंट्री, सेमीफाइनल में उतरेंगे

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के मेन स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी। अब वह मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में उतरेंगे।

Yashasvi Jaiswal ODI

यशस्वी जायसवाल। (Photo Credit: BCCI/X)

टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए मुंबई के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। यशस्वी चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह बनाने से चूक गए थे। उन्हें टीम इंडिया के प्रारंभिक स्क्वॉड में जगह मिली थी लेकिन जब 11 फरवरी को फाइनल स्क्वॉड का ऐलान किया गया तब यशस्वी का नाम गायब था। उनकी जगह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया।  

 

यशस्वी के साथ शिवम दुबे भी 17 फरवरी से नागपुर में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है लेकिन जरूरत पड़ने पर ही वे दुबई जाएंगे। 

 

मुंबई को मिलेगी मजबूती

 

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 152 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। यशस्वी के टीम में आने से मुंबई को मजबूती मिलेगी। टीम के पास पहले से ही कप्तान अजिंक्य रहाणा, सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर जैसे सितारे हैं। यशस्वी ने इस रणजी सीजन एक ही मैच खेला है, जिसमें वह 4 और 26 रन ही बना सके थे। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ इस मैच में मुंबई को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 

 

यह भी पढ़ें: 742 विकेट लेने वाले गेंदबाज बना IPL टीम का स्पिन बॉलिंग कोच

 

विदर्भ से मिलेगी कड़ी टक्कर


पिछले साल रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई और विदर्भ की भिड़ंत हुई थी। मुंबई ने इस मुकाबले में जीत दर्ज कर 42वीं बार रणजी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। हालांकि इस बार सेमीफाइनल में उसे विदर्श की टीम कड़ी टक्कर देने वाली है। विदर्भ ने ग्रुप स्टेज में 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल की थी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को 198 रन से रौंदा था। 

 

यह भी पढ़ें: RCB के नए कप्तान का ऐलान, IPL 2025 के लिए रजत पाटीदार को मिली कमान


मुंबई का स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap