एशिया कप 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टी20 फॉर्मेट में आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा। एशिया कप के लिए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम की घोषणा 19 अगस्त को हो सकती है। टीम में ओपनिंग स्लॉट के लिए किसे रखा जाएगा, इसकी सबसे ज्यादा चर्चा है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पिछले साल से ओपनिंग करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि उन्हें शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जगह मौका मिला था।
शुभमन और यशस्वी को टेस्ट क्रिकेट में आगे के शेड्यूल को देखते हुए पिछले साल श्रीलंका दौरे के बाद से भारतीय टी20 टीम से दूर रखा गया। अब उन्हें एशिया कप के लिए टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि संजू और अभिषेक की जोड़ी को तोड़ना सेलेक्टर्स के लिए बेहद कठिन फैसला होगा। ऐसे में शुभमन और यशस्वी दोनों में से किसी एक की ही जगह बनती दिख रही है।
यह भी पढ़ें: 'कुत्ते का मीट खाया है...' जब इरफान ने की अफरीदी की सरेआम बेइज्जती
एशिया कप के लिए शुभमन या यशस्वी?
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल दोनों का आईपीएल 2025 जबरदस्त रहा था। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन ने ओपनिंग करते हुए 155.87 के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए थे। वहीं यशस्वी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत की थी और 159.71 के स्ट्राइक रेट से 559 रन बटोरे थे। पिछले आईपीएल सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए उनमें बराबरी की टक्कर है। मगर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि एशिया कप की रेस में यशस्वी, शुभमन से आगे हैं।
IPL 2025 में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन
शुभमन गिल |
यशस्वी जायसवाल |
पारी - 15 |
पारी - 14 |
रन - 650 |
रन - 559 |
स्ट्राइक रेट - 155.87 |
स्ट्राइक रेट - 159.71 |
50+ स्कोर - 6 |
50+ स्कोर - 6 |
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि यशस्वी जायसवाल का आक्रामक अंदाज भारतीय टी20 टीम के टेम्पलेट में फिट बैठता है। साथ ही उनका टी20 रिकॉर्ड्स भी शुभमन से थोड़ा बेहतर है। भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेलने वाले आकाश चोपड़ा ने बताया कि शुभमन गिल को स्क्वॉड में रखने का मतलब है कि उन्हें प्लेइंग-XI में शामिल करना ही होगा।
यह भी पढ़ें: 'गावस्कर पूरे इंडिया को हिला के रख देगा,' दिग्गज ने क्यों कहा ऐसा?
पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर ने कहा, अगर आप शुभमन को तीसरे ओपनर के रूप में चुनते हैं तो आप उन्हें बाहर नहीं बैठा सकते। वह टेस्ट टीम के कप्तान और वनडे टीम के उप-कप्तान हैं। सेलेक्टर्स शुभमन को स्क्वॉड में रखते हैं तो उन्हें प्लेइंग-XI में जगह देनी होगी। शुभमन चुने जा सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि यशस्वी रेस में आगे हैं।'
टी20I में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन
शुभमन गिल |
यशस्वी जायसवाल |
पारी - 21 |
पारी - 22 |
रन - 578 |
रन - 723 |
स्ट्राइक रेट - 139.27 |
स्ट्राइक रेट - 164.31 |
50+ स्कोर - 4 |
50+ स्कोर - 6 |
एशिया कप के लिए भारत का संभावित स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा/प्रसिद्ध कृष्णा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा/ध्रुव जुरेल