logo

ट्रेंडिंग:

अयोध्या: नहाती महिला का वीडियो बनाते पकड़ा गया होटल कर्मी, गिरफ्तार

अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में महिला की नहाते हुए वीडियो बनाने वाला युवक पकड़ा गया। आरोपी के पास से महिलाओं के नहाते हुए 10 वीडियो बरामद किए गए।

Man films woman in bathroom ayodhya

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

अयोध्या में एक महिला श्रद्धालु का नहाते समय वीडियो बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना राम मंदिर के गेट नंबर 3 के पास स्थित राजा गेस्ट हाउस में हुई। आरोपी की पहचान बहराइच जिले के निवासी सौरभ तिवारी के रूप में हुई है। 

 

शुक्रवार 11 अप्रैल की सुबह लगभग 6 बजे, वाराणसी से आई एक महिला श्रद्धालु बाथरूम में नहा रही थी। उसे बाथरूम की टीन शेड पर किसी की परछाई दिखाई दी, जिससे उसे संदेह हुआ। जब उसने ऊपर देखा, तो पाया कि एक युवक मोबाइल से उसकी वीडियो बना रहा है। महिला ने तुरंत शोर मचाया और बाथरूम से बाहर निकल आई। शोर सुनकर गेस्ट हाउस में ठहरे अन्य लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

 

यह भी पढ़ें: कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का कहर, जानिए अगले 3 दिन का मौसम हाल

मोबाइल में कई आपत्तिजनक क्लिप्स

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की, जिसमें महिलाओं के नहाते समय बनाए गए 10 आपत्तिजनक वीडियो मिले। इससे पता चलता है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की हरकतें की हैं। राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना में गेस्ट हाउस के अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। अयोध्या के सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है और इसकी गहन जांच की जा रही है। 

 

यह भी पढे़ं; रोहिंग्या बच्चों को कैसे मिला पढ़ाई का हक? कानून समझिए

गेस्ट हाउस किया गया सील

पीड़िता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या आई थी और राजा गेस्ट हाउस में ठहरी थी। सुबह नहाते समय उसे परछाई दिखी, जिससे उसे संदेह हुआ और उसने ऊपर देखा, तो पाया कि एक युवक उसकी वीडियो बना रहा है। इसके बाद उसने शोर मचाया और आरोपी को पकड़वाया। इस बीच अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। ADA सचिव सत्येंद्र सिंह ने कहा, 'राजा गेस्ट हाउस का निर्माण प्राधिकरण से किसी भी मंजूरी के बिना किया गया था और इसलिए इसे सील कर दिया गया है।' 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap