बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। इस साल इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा घोषित किया जाएगा। बता दें कि छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, BSEB 12वीं का रिजल्ट दोपहर 1:15 पर जारी किया जाएगा।
इस साल 12,92,313 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 641,847 लड़कियां और 650,466 लड़के शामिल थे। राज्य भर के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें: औरैया में मेरठ जैसा हत्याकांड, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा
कैसे देखें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?
छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Inter (Class 12) Result’ के लिंक को क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
मार्कशीट में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- रोल कोड
- विषय के अनुसार अंक (प्रैक्टिकल और थ्योरी)
- कुल प्राप्त अंक
- डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय)
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत
बीते साल 2024 में बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 87.21% छात्रों ने सफलता प्राप्त की। अलग-अलग स्ट्रीम में Science: 87.80%, Arts: 86.15%, Commerce: 94.88%, Vocational: 85.38%। इसके साथ 5,24,939 छात्रों को पहला डिवीजन मिला, 5,04,897 छात्रों को दूसरा डिवीजन मिला और 96,595 छात्रों ने तीसरा डिवीजन हासिल किया।
यह भी पढ़ें: अफेयर, तलाक और अपहरण..., सनसनी मचाने वाले प्रसन्ना केस की पूरी कहानी
टॉपर्स को दिया जाएगा ये इनाम
बिहार बोर्ड ने इस साल मेधावी छात्रों के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है। अब 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र को 2 लाख रुपए नकद, एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल दिया जाएगा। दूसरे स्थान के विजेता को 1.5 लाख रुपए मिलेंगे, जो पिछले साल के 75,000 रुपए से अधिक है। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त, चौथे से दसवें स्थान तक के टॉपर्स को 30,000 रुपए नकद इनाम दिया जाएगा। यह बढ़ोतरी छात्रों को और ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए की गई है।