logo

ट्रेंडिंग:

अखिलेश पर बयान, सपा का प्रदर्शन; चर्चा में क्यों हैं BJP विधायक केतकी?

केतकी सिंह ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री आवास को खाली करते समय आवास से गायब हुई टोटियों और टाइल्स के बारे में की गई टिप्पणी की थी। इससे समाजवादी पार्टी की आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने उनके लखनऊ स्थित आवास का घेराव किया।

ketki singh statement

केतकी सिंह। Photo Credit- UP Vidhansabha

बलिया के बांसडीह विधानसभा की बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने केतकी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, केतकी सिंह ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री आवास को खाली करते समय आवास से गायब हुई टोटियों और टाइल्स के बारे में की गई टिप्पणी की थी। इससे समाजवादी पार्टी की आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने उनके लखनऊ स्थित आवास का घेराव किया।

 

जिस समय सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने केतकी सिंह के घर का घेराव किया उस समय वह मौजूद नहीं थी। इस समय घर में विधायक केतकी सिंह की 16 साल की बेटी विभावरी सिंह अकेले मौजूद थी। इस मामसे पर केतकी सिंह और उनकी बेटी की प्रतिक्रिया सामने आई है। विधायक केतकी ने सपा की महिला कार्यकर्ताओं पर लखनऊ में स्थित उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी नाबालिग बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है।

 

 

यह भी पढ़ें: ABVP ने पंजाब यूनिवर्सिटी में रचा इतिहास, गौरव बने छात्र संघ अध्यक्ष

बेटी सदमे में है- केतकी

केतकी सिंह ने दावा किया कि उनकी बेटी सदमे में है और लखनऊ में पढ़ाई जारी रखने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को हुई घटना के समय वह घर पर नहीं थीं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराएंगी। इस बीच उनकी बेटी विभावरी ने सपा कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर मुझ पर उंगली भी उठा दिया, तो मेरी मां बीच से फाड़ देंगी।'

क्यों दिया बयान?

केतकी सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अयोध्या और राम मंदिर पर की गई टिप्पणियों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने इसी हफ्ते की शुरुआत में अयोध्या और राममंदिर के बारे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर उनपर निशाना साधते हुए टिप्पणियां की थीं। इसके विरोध में सपा की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने केतकी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

 

यह भी पढ़ें: सिपाही भर्ती के लिए जल्द होगा फिजिकल टेस्ट, परिषद ने जारी की सूचना

 

केतकी सिंह ने अपनी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के कथित उत्पीड़न की निंदा की। उन्होंने कहा, 'मैं इस कायरता को कभी माफ नहीं कर सकती। मैं एक विधायक हूं लेकिन उन्होंने मेरी 15 साल की बेटी को निशाना बनाया, जो स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी।'

 

विधायक ने कहा, 'वह इतनी डरी हुई है कि आज स्कूल नहीं गई और पूछ रही है कि क्या उसे हमारे गांव वापस लौटना चाहिए।' विधायक ने कहा कि वह एफआईआर दर्ज कराएंगी और इस मामले को पार्टी नेतृत्व के सामने भी उठाएंगी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap