logo

ट्रेंडिंग:

MCD की जोन समितियों में मजबूत हुई BJP, स्थायी समिति पर भी होगा कब्जा?

दिल्ली की सत्ता से बाहर होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अब दिल्ली नगर निगम में भी कमजोर स्थिति में पहुंच गई है। जोन कमेटियों में से सिर्फ 4 में उसे जीत मिली है।

mcd

दिल्ली नगर निगम, Photo Credit: PTI

दिल्ली नगर निगम (MCD) अब पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कब्जे में आ गया है। पहले मेयर चुनाव में BJP के राजा इकबाल सिंह को एकतरफा जीत मिली थी। अब वार्ड कमेटी के चुनाव में भी BJP ने 12 में से 8 में जीत हासिल कर ली है। विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) को इस बार नुकसान हुआ है और अब सिर्फ 4 जोन में उसके चेयरमैन बचे हैं। AAP से अलग होकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) बनाने वाले गुट को कामयाबी नहीं मिली है और वह रोहिणी जोन में चुनाव नहीं जीत पाया है। स्थायी समिति की दो सीटों पर हुए चुनाव में एक में AAP तो दूसरे में BJP को जीत मिली है।  

 

कुल 12 जोन में से 8 जोन में BJP के चेयरमैन और 4 में AAP के चेयरमैन चुने गए हैं। वहीं, डिप्टी चेयरमैन के 9 पदों पर बीजेपी ने और 3 पर AAP ने जीत हासिल की है। इस तरह से MCD में भी अब पूरी तरह से BJP का कंट्रोल हो गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि BJP स्थायी समिति के चेयरमैन के चुनाव में भी आसानी से जीत हासिल कर लेगी और स्थायी समिति का गठन करके बड़े टेंडरों का काम भी शुरू किया जा सकेगा।

 

यह भी पढ़ें- महिला और कोर वोटर्स, अमित शाह ने बताया बंगाल में सरकार बनाने का गणित

 

बता दें कि 12 में से 3 जोन में निर्विरोध चुनाव ही हुआ। करोल बाग और एसपी सिटी जोन में AAP ने जीत हासिल की और केशवपुरम जोन में BJP को आराम से जीत हासिल कर ली। BJP ने रोहिणी जोन के लिए IVP से गठबंधन किया था लेकिन AAP ने चेयरमैन पद के लिए यहां जीत हासिल कर ली है। रोहिणी जोन के डिप्टी चेयरमैन पद पर BJP ने अपना उम्मीदवार उतारा है और उसने AAP के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल कर ली है।

स्थायी समिति के चुनाव में क्या हुआ?

 

MCD की सबसे ज्यादा ताकत स्थायी समिति के पास ही होती है। तमाम वजहों से पिछले ढाई साल में इसका गठन ही नहीं हो पाया। इसमें कुल 18 सदस्य होते हैं। हर जोन से एक-एक सदस्य यानी कुल 12 सदस्य और 6 सदस्य नगर निगम सदन से सीधे तौर पर चुने जाते हैं। इन 18 में से कुल दो पद रिक्त थे, इसी वजह से जोन कमेटी के चुनाव के साथ इन दोनों सीटों पर भी चुनाव कराए गए। सिटी एसपी जोन से आम आदमी पार्टी की राफिया माहिर स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य चुनी गई हैं। साउथ जोन से बीजेपी के जगमोहन महलावत स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य चुने गए हैं।

 

यह भी पढ़ें- DGP पर आरोप, सरकार की खिलाफत, क्यों विवादों में हैं IPS संजीव गांधी?


वेस्ट जोन
चेयरमैन- निर्मला कुमारी (AAP)
डिप्टी चैयरमैन- साहिल गंगवाल (AAP) 

 

सेंट्रल जोन
चेयरमैन- योगिता सिंह (BJP)
डिप्टी चेयरमैन-मंजू देवी (BJP)

 

नरेला जोन
चेयरमैन-बबीता (BJP)
डिप्टी चेयरमैन-जनता देवी (BJP)

 

सिविल लाइन्स जोन
चेयरमैन- गुलाब सिंह (BJP)
डिप्टी चेयरमैन-सुमन कुमारी (BJP)


केशव पुरम जोन
चेयरमैन-विकेश सेठी (BJP)
डिप्टी चेयरमैन- अजय रवि हंस (BJP)

 

साउथ जोन
चेयरमैन-उमेद सिंह(BJP)
डिप्टी चेयरमैन- अनीता (BJP)

 

करोल बाग जोन
चेयरमैन-पुनीत राय (AAP)
डिप्टी चेयरमैन- कविता चौहान (AAP)

 

शाहदरा (नॉर्थ) जोन

चेयरमैन- पुनीत शर्मा (BJP)
डिप्टी चेयरमैन-मुकेश कुमार बंसल (BJP)

 

रोहिणी जोन

चेयरमैन- अमृत जैन (AAP)
डिप्टी चेयरमैन- नरेंद्र कुमार सिंह (BJP)

 

साउथ शाहदरा जोन 
चेयरमैन-राम किशोर शर्मा (BJP)
डिप्टी चेयरमैन- राजू सचदेवा (BJP)

 

नजफगढ़ जोन
चेयरमैन- सविता (BJP)
डिप्टी चेयरमैन- देवेंद्र (BJP)

 

सिटी एसपी जोन 
चेयरमैन-विकास (AAP)
डिप्टी चेयरमैन-पूजा (AAP)

 

 

Related Topic:#MCD#AAP#BJP

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap