झारखंड के डालटनगंज में दलित उत्पीड़न एक घटना सामने आई है। दलित सिपाही रविंद्र रिखियाशन ने कांग्रेस नेता कृष्णा नंद त्रिपाठी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे थप्पड़ मारा और उसपर जातिगत टिप्पणी की। सिपाही कांग्रेस नेता के सुरक्षा में शामिल गार्ड है। कांग्रेस नेता का कहना है कि आरोप बेबुनियाद और बदले की भावना से लगाए गए हैं। इस मामले में डालटनगंज के नागर पुलिस स्टेशन में जीरो FIR दर्ज हुई है।
शिकायतकर्ता सिपाही ने कंपलेन दर्ज कराई जिसमें बताया, 'यह पूरी घटना सड़क जाम के समय हुई। हम रोड से ट्रैफिक हटाने की कोशिश कर रहे थे। तब तक वह जल्दबाजी में गाड़ी से उतर कर चिल्लाने लगे।' रविंद्र का कहना है, 'उन्होंने मुझे आदिवासी और हरिजन कहा। साथ ही कहा मैं काम करने लायक नहीं हूं।' उसका ऐसा आरोप है कि कांग्रेस नेता ने उसे थप्पड़ भी मारा।
यह भी पढ़ें- अखिलेश पर बयान, सपा का प्रदर्शन; चर्चा में क्यों हैं BJP विधायक केतकी?
SC & ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
डालटनगंज शहर के थाना इंचार्ज ज्योति लाल राजवर ने बताया कि 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (Scheduled Caste and Scheduled Tribe (Prevention of Atrocities) Act, 1989) के अंदर मामला दर्ज किया गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 को देश में अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के खिलाफ अत्याचार और नफरत अपराधों को रोकने के लिए भारत की संसद ने अधिनियमित किया गया था।
यह भी पढ़ें- ABVP ने पंजाब यूनिवर्सिटी में रचा इतिहास, गौरव बने छात्र संघ अध्यक्ष
कांग्रेस नेता कृष्णा नंद त्रिपाठी झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कृष्णा नंद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने इन आरोपों को गलत बताया है। उनके खिलाफ हुई FIR को बदले की भावना से किया गया है।