पहले कागज दिखाए, फिर पकड़कर खींचा; दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला
राज्य
• NEW DELHI 20 Aug 2025, (अपडेटेड 20 Aug 2025, 11:07 AM IST)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। इसके बाद सीएम को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

सीएम रेखा गुप्ता। (Photo Credit: PTI)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हमला हुआ है। जन सुनवाई के दौरान मिलने आए एक शख्स ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस कारण सीएम गुप्ता के सिर में कुछ चोटें आई हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि सीएम गुप्ता की हालत फिलहाल स्थिर है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर यह हमला तब हुआ, जब वह सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जन सुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान एक शख्स उनके पास आया, उसने कागज दिखाए और फिर उनका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। इस धक्का-मुक्की में उनके सिर पर चोट आई है।
जन सुनवाई में क्या हुआ था?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हर हफ्ते जन सुनवाई करती हैं, जिसमें जनता से उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं। बुधवार को भी जन सुनवाई हुई, इसी दौरान उन पर हमला हुआ।
VIDEO | Delhi Chief Minister Rekha Gupta was allegedly attacked at a 'Jan Sunwai' programme at her official residence in Civil Lines. Visuals from outside her residence.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/Fv2Dfb0Gxc
न्यूज एजेंसी PTI ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीएम रेखा पर हमला करने वाला शख्स लगभग 35 साल का था। जन सुनवाई के दौरान वह पहले सीएम के पास आया, उन्हें कुछ कागजात दिए और फिर हमला कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि 'जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री जनता से बात कर रही थीं। एक शख्स आता है, कुछ कागज रखता है और हाथ पकड़कर उनको खींचने की कोशिश करता है। उस दौरान धक्का-मुक्की होती है। उनके सिर पर थोड़ी चोट आई है। उसको पकड़ लिया गया है और पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनको देख चुके हैं।'
#WATCH | Delhi BJP president Virendraa Sachdeva says, "During Jan Sunvai this morning, CM was speaking with the public like she always does. A man approached her, presented some paper and suddenly held her hand while trying to pull her towards him. During this, there was a little… pic.twitter.com/r2FiC9ADej
— ANI (@ANI) August 20, 2025
उन्होंने साफ किया कि पत्थर या थप्पड़ नहीं मारा गया है। उन्होंने बताया कि टेबल का कोना या कुछ उनके सिर पर लगा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की घटनाओं का होना निंदनीय है। मैंने सुबह भी कहा है कि सीएम 18-18 घंटे लोगों के बीच में काम करती हैं। इनके स्वभाव में है कि वह जनता से जाकर मिलती हैं और इसका फायदा अपराधी ने उठाने की कोशिश की है।
चश्मदीदों ने क्या बताया?
जन सुनवाई में पहुंचीं अंजली ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'यह बहुत गलत हुआ है। जन सुनवाई पर सबका हक है। अगर एक बहरुपिया उनको थप्पड़ मार सकता है तो यह बहुत बड़ी बात है।'
#WATCH | Attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai | Anjali, who was present at the spot, says, "This is wrong. Everyone has the right to Jan Sunvai. If an imposter can slap her, this is a big deal...I was there...The person was speaking and he suddenly slapped. Police… pic.twitter.com/fsQCY8Jl0P
— ANI (@ANI) August 20, 2025
उनसे जब पूछा गया कि जब हमला हुआ था तब वह साथ में थीं? तो उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल साथ में नहीं थी तो सुनाई नहीं दिया लेकिन हम वहीं थे। वह अपनी कोई बात बता रहा था, बात हो ही रही थी और उन्होंने थप्पड़ मार दिया।'
हमला करने वाला गिरफ्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली सीएमओ ने बयान जारी कर बताया कि जन सुनवाई के दौरान आज एक शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
One person apprehended and taken to Civil Lines Police Station in connection with attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai at CM Residence: Delhi Police https://t.co/V3SAreaKgo
— ANI (@ANI) August 20, 2025
कौन है हमलावर?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है। हालांकि, पुलिस अभी इसे वेरिफाई कर रही है। उसने सीएम पर हमला क्यों किया था? इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है।
Image of individual who attacked Delhi CM Rekha Gupta. Picture has been verified by official sources https://t.co/oQsI7oYXwE pic.twitter.com/jIYvacsIn4
— ANI (@ANI) August 20, 2025
बीजेपी-कांग्रेस ने क्या कहा?
सीएम गुप्ता पर हमले की बीजेपी और कांग्रेस ने निंदा की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, 'यह बेहद दुखद है। इस तरह की घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, उतनी कम है। साथ ही साथ यह महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सेफ नहीं है तो एक आम महिला कैसे सेफ रह सकती है?'
VIDEO | Delhi Chief Minister Rekha Gupta was allegedly attacked at a 'Jan Sunwai' programme at her official residence in Civil Lines.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2025
Delhi Congress president Devender Yadav says, “Those responsible must face strict punishment, but this also shows that no one is safe in Delhi,… pic.twitter.com/egi1LkP9Gr
उन्होंने कहा कि 'आज दिल्ली में न सिर्फ महिलाएं, बल्कि कोई भी व्यक्ति सेफ नहीं है। सेफ्टी के लिए लोग दिल्ली में आते हैं लेकिन जिस तरह की दुर्घटना आज रेखा जी के साथ हुई है, उसकी जितनी भर्त्सना की जाए, उतनी कम है। मैं आगाह करना चाहता हूं कि महिला सुरक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता हो रही है।
#WATCH | Attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai | Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa says, "I strongly condemn the attack on the CM during Jan Sunvai. She worries for Delhi day and night. This is a conspiracy by rivals, they can't tolerate that a CM remains amid the… pic.twitter.com/ZkFU8BYqz2
— ANI (@ANI) August 20, 2025
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'जन सुनवाई के दौरान जो हमला किया, मैं उसकी निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री दिल्ली की दिन रात चिंता करती हैं और यही विरोधियों की साजिश है। उनसे यह बर्दाश्त नहीं होता कि एक मुख्यमंत्री कितने घंटे जनता के बीच में रहता है। यही कारण है कि इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश की बू आ रही है। दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। सारे तथ्य सामने आएंगे।'
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap