logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली मेट्रो में मल्ल युद्ध, बाल नोंचते हुए लड़ने लगी दो महिलाएं

दिल्ली मेट्रो के वायरल हो रहे इस वीडियो में दो महिला यात्री एक दूसरे से गुत्थम-गुत्थी करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें एक महिला मेट्रो सीट पर लेटी हुई है, जबकि दूसरी महिला उसके बाल खींचकर मारने की कोशिश कर रही है।

delhi metro

आपस में लड़तीं महिलाएं। Photo Credit- Social Media

दिल्ली मेट्रो में आए दिन डांस, प्रैंक, कपल्स के बीच रोमांस और दो लोगों के बीच हाथापाई देखना आम हो गया है। अक्सर इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और खबरों में जगह पा रहे हैं। यह सभी घटनाएं दिल्लीवालों की लाइफ लाइन मेट्रो में हो रही हैं। इसी बीच दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दो महिलाएं एक दूसरे से जमकर लड़ाई कर रही हैं।

 

दिल्ली मेट्रो के वायरल हो रहे इस वीडियो में दो महिला यात्री एक दूसरे से गुत्थम-गुत्थी करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें एक महिला मेट्रो सीट पर लेटी हुई है, जबकि दूसरी महिला उसके बाल खींचकर मारने की कोशिश कर रही है। इस दौरान दोनों महिला पहलवान एक दूसरे को अपशब्द कर रही हैं। इस पूरे वाकये को वहीं पास में बैठे किसी अन्य यात्री ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लियामाना जा रहा है कि दोनों के बीच मेट्रो में खाली सीट को लेकर हुई थी

 

 

यह भी पढ़ें: 'स्कॉर्पियो और बुलेट दी, तब भी बेटी को मार डाला', बोले निक्की के पिता

खाली कोच में भीषण मल्ल युद्ध

हालांकि, वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि मेट्रो में ज्यादा यात्री नहीं हैं, क्योंकि मेट्रो कोच खाली दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को घर के कलेश नाम के एक यूजर ने 'एक्स' पर शेयर किया है। मगर, वीडियो को देखकर यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह किस लाइन की मेट्रो में हुआ है। साथ ही वीडियो कब का है इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई।

 

यह भी पढ़ें: अयोध्या के राजा बिमलेंद्र मिश्र का निधन, राम मंदिर से क्या नाता?

मेट्रो सीट पर लेटी महिला

वीडियो की शुरुआत में एक महिला सीट पर लेटी हुई नजर आ रही है और दूसरी महिला उसके ऊपर गुस्से से चढ़ते हुए दिख रही है और उसके बाल खींच रही है। बाद में दूसरी महिला भी प्रतिद्वंद्वी के बाद पकड़कर खींचने लगती है। तभी इसी बीच एच महिला यात्री बीच में आकर दोनों की लड़ाई छुड़वाने की कोशिश करती है लेकिन वह नाकाम हो जाती है।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap