logo

ट्रेंडिंग:

बादशाह के क्लब पर चले थे बम, गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

मशहूर सिंगर बादशाह के चंड़ीगढ़ स्थित दो नाइट क्लबों पर बम से हमला हुआ था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Badshah

बादशाह, Photo Credit: @Its_Badshah

मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइट क्लब के बाहर 2024 में हुए बम हमले ने पूरे शहर को दहला दिया था। इस केस में  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को स्पेशल सेल ने इस केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है और वह पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी दीपक कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में था। यह गिरफ्तारी दिल्ली में ही हुई है। 

 

बादशाह के चंडीगढ़ स्थित नाइट क्लब के बाहर हमले के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। आपको बता दें कि गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस दीपक से पूछताछ कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें: भीख मांगने वालों और उनके बच्चों का DNA टेस्ट क्यों कराएगी पंजाब सरकार?

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इस केस में पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है। हमले के बाद 29 नवंबर 2024 को हरियाणा के हिसार जिले में हुए एक एनकाउंटर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। एनकाउंटर में दोनों आरोपी घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर एक ऑपरेशन चलाया था जिसमें यह दोनों आरोपी पकड़े गए। आरोपियों की पहचान विनय और अजीत सहरावत के रूप में हुई। 

क्या है पूरा मामला?

26 नवंबर 2024 को चंडीगढ़ के दो क्लबों के बाहर दो ब्लास्ट हुए थे। यह दोनों कल्ब रैपर बादशाह के सेविले बार एंड लाउंज और डी ओर्रा क्लब थे। इस हमले में क्लब किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा था लेकिन बम के धमाके के कारण क्लबों के शीशे टूट गए थे। पुलिस ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया तो इसमें देखा गया कि एक शख्स मोटरसाइकिल पर आकर दोनों क्लबों पर देसी बम फेंकता है और फिर फरार हो जाता है। 

 

यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ वालों के लिए बड़ी राहत, जाम से निजात दिलवाएगा आधा किमी लंबा पुल

 

बादशाह ने दिसंबर 2023 में सेविले रेस्टोरेंट खोला था। इसके अलावा सागो स्पाइसी सिम्फनी और सिडेरा में भी उनकी हिस्सेदारी है। बादशाह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई मशहूर गाने और रैप किए हैं। उन्होंने 'कपूर एंड संस' और 'क्रू' जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap