logo

ट्रेंडिंग:

दहेज हत्या के आरोपी विपिन भाटी का एनकाउंटर, भागने की कर रहा था कोशिश

रविवार को कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी विपिन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

Nikki Bhati Murder case

एनकाउंटर के बाद विपिन भाटी। Photo Credit- ANI

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिले में दहेज के लिए अपनी पत्नी को कथित रूप से आग लगाने के आरोपी ने हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके बाद रविवार को पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया था। मगर, रविवार को कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी विपिन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

 

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विपिन भाटी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें विपिन अपने घर में पत्नी निक्की के साथ मारपीट कर रहा है और उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए दिखाई दे रहा है।

 

 

वहीं, गोली लगने के बाद आरोपी विपिन ने कहा, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा है। वह खुद मर गई। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत आम बात है।एक समाचार चैनल से बात करते हुए निक्की के पिता भिकारी सिंह पायला ने आज सुबह ही कहा कि वह चाहते हैं कि आरोपियों को गोली मार दी जाए। उन्होंने कहा, 'वे हत्यारे हैं, उन्हें गोली मार दी जानी चाहिए, उनका घर तोड़ दिया जाना चाहिए। मेरी बेटी पार्लर चलाकर अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। उन्होंने उसे प्रताड़ित किया। पूरा परिवार इस साजिश में शामिल था, और उन्होंने मेरी बेटी को मार डाला।'

 

दहेज के लिए प्रताड़ित

विपिन भाटी और उसका परिवार लगातार निक्की को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आखिरकार निक्की को मारते पीटने विपिन ने कथित तौर पर आग लगा दी थी। बाद में निक्की को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सफदरजंग अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल

इस भयावह घटना के दो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में एक विपिन और उसके घर की एक महिला निक्की के साथ मारपीट करते और उसके बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटते हुए देखे गए हैं। जबकि दूसरी वीडियो में आग लगाए जाने के बाद निक्की को सीढ़ियों से नीचे भागते हुए हुए देखा गया है। निक्की की बड़ी बहन कंचन ने सिरसा गांव में हुई इस घटना का वीडियो बनाया।

निक्की की बड़ी बहन ने बताई पूरी घटना

निक्की की बड़ी बहन कंचन की विपिन के भाई रोहित से शादी हुई है। कंचन ने आरोप लगाया है कि विपिन और उनकी मां दया ने निक्की को आग लगा दी। कंचन ने दावा किया कि उसकी छोटी बहन की हत्या उसके पति विपिन और ससुराल वालों ने 36 लाख रुपये की दहेज की मांग पूरी न होने पर कर दी।

 

विपिन के भाई की पत्नी कंचन ने दावा किया कि गुरुवार की रात को उसे बुरी तरह पीटा गया और आग लगा दी गई। उन्होंने कहा, 'हमें पिछले कई दिनों से दहेज के लिए पीटा और प्रताड़ित किया जा रहा था। वे दहेज में 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने मेरी बहन के साथ अत्याचार किया।' अपनी बहन के बेटे को गोद में लिए रोती हुई कंचन ने कहा, 'उन्होंने उसकी गर्दन और सिर पर मारा और उस पर तेजाब फेंका। हमारे बच्चे भी उसी घर में थे। मैं कुछ नहीं कर सकी।'

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap