logo

ट्रेंडिंग:

बहन के रिलेशनशिप से नाराज भाई ने दो बार किया रेप, अब हुआ गिरफ्तार

गुजरात के भावनगर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई जिसमें भाई ने अपनी ही बहन का दो बार रेप किया। इसकी वजह यह थी कि वह अपनी बहन के रिलेशनशिप के खिलाफ था।

Symbolic Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

गुजरात के भावनगर में एक शख्स को अपनी ही बहन का दो बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स को अपनी बहन के रिलेशनशिप के बारे में पता चल गया था और इसी बात का इस्तेमाल करते हुए वह अपनी बहन को ब्लैकमेल कर रहा था। दूसरी बार रेप का शिकार होने के बाद पीड़िता ने गुजरात की महिला हेल्पलाइन पर फोन करके इसकी जानकारी दी और मदद मांगी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

29 साल का आरोपी भाई, पेशे से ड्राइवर है। उसकी बहन का उसी के गांव के लड़के के साथ 3 साल से रिलेशन था। रिलेशन का पता चलने के बाद से ही उसका भाई उस पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था। बहन ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने पहले तो अपनी बहन को ब्लैकमेल करना शुरू किया, फिर दो बार रेप किया।

 

यह भी पढ़ें- गुजरात: बिटकॉइन केस में पूर्व MLA सहित 14 दोषी, अरबों का हुआ था गबन

 

पीड़िता के साथ दो बार किया रेप

 

आरोपी ने अपनी 22 साल की बहन का दो बार बलात्कार किया था। पहली बार 13 अगस्त को, जब उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। उस समय उसने चाकू की नोक पर अपनी बहन का रेप किया। दूसरी घटना 22 अगस्त को हुई जब उसकी पत्नी फिर किसी काम से बाहर गई थी। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों बार ही पीड़िता जब घर में अकेले थी तभी उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। 

 

यह भी पढ़ें- महिला को जबरन तेजाब पिलाया, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

 

पीड़िता को सिगरेट से जलाया

 

पीड़िता के साथ दूसरी बार रेप करते समय आरोपी ने उसे कई बार सिगरेट से जलाया। पीड़िता ने इसके बाद ही पुलिस हेल्पलाइन पर अपने साथ हुए टॉर्चर के बारे में शिकायत की। जिसके बाद भावनगर पुलिस ने इस मामले में तुरंत शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल भी करा लिया गया है। क्राइम में इस्तेमाल चाकू और पीड़िता के कपड़े को बरामद कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap