हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पानी के मुद्दे को लेकर तंज कसा। उन्होंने पंजाब द्वारा पानी छोडे जाने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले पानी बंद कर दिया और अब जब उनकी जनता ने इसके ऊपर एतराज जताया। एतराज जताने के बाद जब सीएम को लगा कि यह पंजाब की संस्कृति के खिलाफ है और हर जगह उनका विरोध हुआ, क्योंकि पंजाब की संस्कृति छबीलें लगाकर पानी पिलाने की रही है।
मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब के सीएम ने हरियाणा के हिस्से/हक का पानी छीन लिया। उन्होंने पानी के महत्व के बारे में कहा कि पानी का हमें पता है कि हमें पानी की कितनी जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि इनकी (आप पार्टी) माइलेज खत्म हो गई है और इसीलिए इन्होंने पानी खोल दिया है। इसके अलावा अनिल विज ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों के संबंध में कहा कि 'अपने घर में छुपे हुए गदारों से संभलकर रहना।' उनका इशारा यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की ओर था।
यह भी पढ़ें: NCC कैडेट पद्म नामगेल ने फतह किया एवरेस्ट, इतिहास में नाम दर्ज
'संभलकर रहना घर में छुपे हुए गद्दारों से'
अनिल विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के गिरफ्तार किए जाने और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब एवं अन्य प्रदेशों से भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खतरनाक है क्योंकि एक गीत में कहा गया है कि 'संभलकर रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से।'
क्या विपक्ष को सेना पर भरोसा नहीं है?
आपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के साथ हुई जंग को लेकर हरियाणा के सीनियर मंत्री अनिल विज ने विपक्ष से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या विपक्ष को सेना पर भरोसा नहीं है? दरअसल, विपक्ष द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि इस जंग के बारे में सबसे पहले सेना के उच्च अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है। यह जानकारी प्रेस कान्फ्रेंस करके दी गई। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर ये (विपक्ष) लोग इस जानकारी को नहीं मान रहें हैं तो क्या इनको सेना पर भरोसा नहीं है क्या सेना झूठ कह रही है।
यह भी पढ़ें: अभय चौटाला का ऐलान- 'पानी दो वरना पंजाब बॉर्डर पर पक्के मोर्चे लगेंगे'
'कुछ लोग रहते हिन्दूस्तान में हैं, हमदर्दी पाकिस्तान से'
उन्होंने कहा कि विपक्ष का मतलब विरोध करना है। इतनी बड़ी सफलता हुई है। सेना ने आंतकवादियों के अड्डे तबाह कर दिए, पाकिस्तान के एयरबेस रनवे तबाह कर दिए और अन्य प्रणाली भी पाकिस्तान की बाधित कर दी। विपक्ष सेना की तारीफ करने की बजाए रोजाना उलटे बयान दे रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग रहते हिन्दूस्तान में हैं परंतु हमदर्दी पाकिस्तान से रखते हैं।
देश को खुश नहीं देखना चाहता है विपक्ष- विज
अनिल विज ने कहा कि हमारी सेना ने जिस तरह से लड़ाई लड़ी और जिस तरह से सेना ने पाकिस्तान में सटीक निशाने लगाए। साथ ही पाकिस्तान में आंतकवादियों के अड्डों को तबाह किया, ये सारी उपलब्धि दुनिया में बताने वाली बात है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिन्दूस्तान को किसी भी हालत में खुश होते हुए नहीं देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि ये देश की बुराई चाहते हैं और बुराई करते हैं और दूसरे देशों का हौंसला बढ़ाते हैं।