logo

ट्रेंडिंग:

'अडानी ओडिशा और PM को चलाते हैं', संविधान बचाओ रैली में बोले LoP राहुल

सांसद राहुल गांधी ने संविधान बचाओ समावेश में कहा कि ओडिशा सरकार का एक ही काम है- राज्य के गरीब लोगों के हाथों से ओडिशा का धन चुराना।

rahul gandhi

राहुल गांधी। Photo Credit- PTI

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संविधान बचाओ समावेश रैली को संबोधित किया। रैली में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने बीजेपी सरकार, गौतम अडानी और पूर्व की बीजद सरकार पर हमला किया। उन्होंने अडानी और पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि गौतम अडानी ओडिशा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चलाते हैं।  

 

सांसद राहुल गांधी ने संविधान बचाओ समावेश में कहा कि ओडिशा सरकार का एक ही काम है- राज्य के गरीब लोगों के हाथों से ओडिशा का धन चुराना। उन्होंने कहा कि 5-6 अरबपति और बीजेपी मिलकर ओडिशा की सरकार चला रहे हैं।

बीजद जैसा काम कर रही बीजेपी

उन्होंने कहा, 'पहले बीजद सरकार राज्य के गरीबों का पैसा चुराती थीं, अब बीजेपी सरकार भी यही काम कर रही है। एक तरफ ओडिशा की गरीब जनता, दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, किसान और मजदूर हैं, और दूसरी तरफ 5-6 अरबपति और बीजेपी सरकार है। यह लड़ाई जारी है। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ओडिशा की जनता के साथ मिलकर, इस लड़ाई को जीत सकता है, और कोई नहीं।'

 

 

यह भी पढ़ें: बिल की वजह से डेड बॉडी नहीं रोक पाएंगे अस्पताल, हिमंता का फैसला समझिए

'अडानी ओडिशा सरकार चलाते हैं'

लोकसभा के LoP राहुल गांधी ने कहा, 'अडानी ओडिशा सरकार चलाते हैं, अडानी नरेंद्र मोदी को चलाते हैं। जब ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है, जब जगन्नाथ यात्रा के रथ खींचे जाते हैं, तो लाखों लोग इसे देखते हैं और इसका पालन करते हैं। फिर, एक नाटक होता है - अडानी और उनके परिवार के लिए रथ रोक दिए जाते हैं। इससे आपको ओडिशा सरकार के बारे में सब कुछ समझ में आ जाएगा। यह ओडिशा सरकार नहीं है, यह अडानी जैसे 5-6 अरबपतियों की सरकार है। इसका लक्ष्य आपकी जमीन, जंगल और भविष्य को चुराना है।'

 

40,000 से ज्यादा महिलाएं गायब हो गईं

राहुल गांधी ने आगे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, 'राज्य में कुछ नया शुरू हुआ है। ओडिशा में 40,000 से ज्यादा महिलाएं गायब हो गईं। आज तक पता नहीं चला कि ये महिलाएं कहां गईं। यहां हर दिन महिलाओं पर अत्याचार होता है। उनके साथ बलात्कार होता है। ओडिशा में हर दन 15 महिलाओं के साथ बलात्कार होता है। आपकी सरकार चौबीसों घंटे आपका खून चूसती है, आपकी जमीन छीनती है।'

 

यह भी पढ़ें: CM मान ने PM के दौरे पर कसा तंज तो भड़के विज, कहा, 'दिमागी इलाज कराएं'

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर हमला

उन्होंने अपने बिहार दौरे का जिक्र करते हुए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा, 'मैं कल बिहार में था। जिस तरह महाराष्ट्र में 'चुनाव' की चोरी की गई, उसी तरह का प्रयास बिहार में किया जा रहा है। 'चुनाव चोरी' के लिए, चुनाव आयोग ने एक नई साजिश रची है। चुनाव आयोग बीजेपी की शाखा के रूप में काम कर रहा है, वह अपना काम नहीं कर रहा है। महाराष्ट्र में, लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच, 1 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए। कोई नहीं जानता कि ये मतदाता कौन थे और वे कहां से आए थे?'

 

राहुल गांधी ने कहा, 'हमने चुनाव आयोग से कई बार कहा कि हमें मतदाता सूची और वीडियोग्राफी उपलब्ध कराएं। लेकिन चुनाव आयोग हमें यह उपलब्ध नहीं कराता है। वे बिहार में भी वही चोरी करने जा रहे हैं, जो महाराष्ट्र में की गई थी। मैं कल बिहार गया था और इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ, मैंने कहा कि हम चुनाव आयोग और बीजेपी को बिहार चुनाव की चोरी नहीं करने देंगे।' 

कांग्रेस आपको पट्टा दिलाकर रहेगी

उन्होंने आगे कहा, 'देश में विकास 2-3% लोगों के लिए या 2-3 अरबपतियों के लिए नहीं किया जाता है। विकास ओडिशा की जनता के लिए, गरीब लोगों के लिए, किसानों के लिए किया जाना चाहिए। यहां की सरकार 24 घंटा आपका धन, आपका जंगल और आपकी जमीन आपसे छीनती है। आपको जमीन से हटा देती है, सही मुआवजा नहीं देती, आपको डराती-धमकाती है। हमारे आदिवासी भाई, किसान, मजदूर... जिन पर भी सरकार आक्रमण कर रही है, जिनके खिलाफ भी अत्याचार हो रहा है- उनके साथ कांग्रेस पार्टी के नेता खड़े मिलेंगे, मैं खड़ा मिलूंगा। मैं आपसे कह रहा हूं- कांग्रेस पार्टी आपको पट्टा दिलाकर रहेगी।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap