logo

ट्रेंडिंग:

'SI ने 4 बार मेरा रेप किया', महिला डॉक्टर ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला डॉक्टर ने पुलिस SI पर रेप का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने नोट में कई आरोप लगाए हैं।

Satara women doctor

डॉक्टर का नोट और आरोपी SI, Photo Credit- Social Media

महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सतारा के जिला अस्पताल में एक महिला डॉक्टर ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली थी। महिला डॉक्टर की मौत के बाद उसकी हथेली पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने बताया है कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने पांच महीनों में चार बार उसके साथ बलात्कार किया था। यह खबर बाहर आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

 

महिला डॉक्टर सतारा के फलटन उप-जिला अस्पताल में मेडकल ऑफिसर के पद पर तैनाती थी। अपने सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर ने एसआई गोपाल बडने पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी के लगातार उत्पीड़न ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। फिलहाल आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: आंखों की रोशनी गई तब जागा प्रशासन, कार्बाइड गन पर बवाल की पूरी कहानी

डॉक्टर ने DSP को लिखा था पत्र

अपनी हथेली पर लिखे नोट के अलावा, पीड़िता ने 19 जून को फलटन उप-विभागीय कार्यालय के DSP को लिखे एक पत्र में इसी तरह के आरोप लगाए थे। आत्महत्या से कुछ महीने पहले डीएसपी को लिखे पत्र में, महिला डॉक्टर ने फलटण ग्रामीण पुलिस विभाग के तीन पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

पीड़िता की हथेली पर लिखे नोट में लिखा था, 'पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल बदने मेरी मौत का कारण हैं। उन्होंने मेरे साथ चार बार बलात्कार किया। उन्होंने मुझे पांच महीने से ज्यादा समय तक बलात्कार, मानसिक और शारीरिक शोषण का शिकार बनाया।' महिला डॉक्टर ने पत्र में गोपाल बदने, उप-विभागीय पुलिस निरीक्षक पाटिल और सहायक पुलिस निरीक्षक लाडपुत्रे का नाम लिया है।

 

मृतक डॉक्टर ने कहा है कि वह, 'बेहद तनाव में थी, इसलिए उन्होंने अनुरोध किया कि इस गंभीर मामले की जांच की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।'

 

यह भी पढ़ें: झूले वाले से झगड़ा, पहली पत्नी से विवाद, क्या है SDM छोटू शर्मा की कहानी?

महिला डॉक्टर के भाई का आया बयान

महिला डॉक्टर के चचेरे भाई ने कहा, 'गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए उस पर पुलिस और राजनीतिक दबाव बहुत ज्यादा था। उसने इसकी शिकायत करने की कोशिश की थी। मेरी बहन को न्याय मिलना चाहिए।'

 

 

 

महाराष्ट्र में राजनीतिक विवाद

वहीं, सतारा के एसपी तुषार दोशी ने बताया कि पुलिस ने एसआई गोपाल बदाने और एक अन्य के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में FIR दर्ज की है। आरोपी एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

यह मामला महाराष्ट्र में अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। बताया जा रहा है कि SI गोपाल बदने को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ने डॉक्टर के सुसाइड नोट को लेकर सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर निशाना साधा है।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap