logo

ट्रेंडिंग:

'हम नहीं मनाएंगे संविधान हत्या दिवस', ममता बोलीं- अमित शाह चला रहे देश

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के कार्यक्रम का विरोध किया। उन्होंने 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' मनाने से मना कर दिया और तर्क दिया कि इसे रोजाना मनाना चाहिए।

CM  Mamata Banerjee.

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। ( Photo Credit: X/@MamataOfficial)

केंद्र सरकार 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाएगी। इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। बनर्जी ने संविधान हत्या दिवस मनाने से साफ इंकार दिया है। उन्होंने 'संविधान हत्या दिवस' नाम पर भी आपत्ति जताई। दरअसल, केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। इसमें 25 जून को आपातकाल की वर्षगांठ पर 'संविधान हत्या दिवस' मनाने को कहा गया है। ममता बनर्जी ने न केवल केंद्र के कार्यक्रम का विरोध किया बल्कि देश में रोजाना लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। ममती बनर्जी ने कहा कि संविधान को हर दिन बदला जा रहा है। ऐसे में संविधान हत्या दिवस रोजाना मनाना चाहिए। 

 

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'केंद्र सरकार कहती है कि इस साल आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर वह 'संविधान हत्या दिवस' मनाएगी। मैं 'संविधान हत्या' वाले बयान पर आपत्ति जताती हूं। संविधान हमारे अधिकारों का आधार है। संविधान ही लोकतंत्र की जननी है। वह (केंद्र) इसे संविधान हत्या कैसे कह सकते हैं?' ममता बनर्जी ने पत्र दिखाते हुए कहा, 'इसमें लिखा है कि 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वह आपातकाल हत्या दिवस भी मना सकते थे, लेकिन इसे संविधान हत्या दिवस के तौर पर मना रहे हैं। मैं इस विचार की पूरी तरह निंदा करती हूं।'

 

यह भी पढ़ें: गोपालपुर रेप केस: सभी आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस ने मांगा CM का इस्तीफा

हर दिन हो रही लोकतंत्र की हत्या: ममता

ममता बनर्जी ने आगे पूछा, 'क्या आज भारत में लोकतंत्र है? क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर दिन गणतंत्र हत्या दिवस हो सकता है, क्योंकि वह हर दिन गणतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हर दिन लोगों के मौलिक अधिकारों को छीना जा रहा है।' ममता बनर्जी ने केंद्र पर अर्थव्यवस्था और सभी मौलिक अधिकारों को खत्म करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने पूछा, 'आपातकाल के 50 साल पिछले साल यानी 2024 में पूरे हुए थे तो अब यह दिवस 2025 में क्यों मनाया जा रहा है? सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें इसे अपनी मर्जी से मनाने दें। हम यह दिवस नहीं मना रही हूं, क्योंकि हमें हर दिन यह दिवस मनाना पड़ेगा। 20 जून को बांग्ला दिवस मनाने पर भी ममता बनर्जी ने सवाल किया। उन्होंने पूछा कि यह तारीख किसने तय की है। 

 

 

यह भी पढ़ें: अगस्त से बंगाल में फिर शुरू होगा MGNREGA, HC का केंद्र सरकार को आदेश

अमित शाह चला रहे देश

ममती बनर्जी ने आरोप लगाया, 'नरेंद्र मोदी की जगह अमित शाह देश चला रहे हैं। मोदी बस घूम रहे हैं। उन्होंने सब कुछ शाह के हाथ में छोड़ दिया है। उन्हें बस प्रधानमंत्री घोषित करना है।' केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'उन्होंने ट्रेन-विमान समेत सबकुछ बेच दिया है। देश बेच दिया है। लोग इसका जवाब देने की तैयारी में हैं।' उन्होंने राज्य में केंद्र के दखल की निंदा की और चेतावनी दी कि समानांतर प्रशासन बनाने की कोशिश न करें। ममता बनर्जी का कहना, 'राज्य सरकार चुनी जाती है। राज्यपाल मनोनीत होते हैं।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap