पुणे में ट्रैफिक स्टॉप पर पेशाब करने वाले 25 वर्षीय युवक गौरव मनोज आहूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरव को सतारा जिले के कराड से हिरासत में लिया फिर पुणे लाया गया। ससून अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद सुबह करीब 7.50 पर उसे गिरफ्तार किया गया।
शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे गौरव ने येरवडा के शास्त्री नगर जंक्शन पर सड़क के बीचों-बीच BMW कार से उतरकर पब्लिक एरिया पर पेशाब करा था। उस दौरान कई लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है।
यह भी पढ़ें: पुणे की सड़कों पर चलाया ऑटो, ऐसा करने वाली पहली महिला को जानते हैं आप?
इन धाराओं में दर्ज केस
वीडियो में गौरव को कार से बाहर निकलकर पब्लिक एरिया में पेशाब करते हुए देखा जा सकता है। वहीं उसका दोस्त भाग्येश प्रकाश ओसवाल शराब की बोतल पकड़े हुए कार के अंदर बैठ दिखाई दे रहा है। वहां से गुजर रहे कई लोगों ने इस हरकत पर आपत्ति जताई।
पुलिस ने इस मामले में शनिवार रात करीब 11 बजे भाग्येश को गिरफ्तार किया। गौरव और भाग्येश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 270, 281, 285, 79 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 185 के तहत सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने और शराब पीकर कार चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर: झड़प में 25 घायल एक की मौत, कुकी संगठन ने किया शटडाउन का ऐलान
गिरफ्तारी से एक दिन पहले मांगी थी माफी
गिरफ्तारी से एक दिन पहले गौरव ने शनिवार रात एक वीडियो जार कर अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी थी। पुलिस ने गौरव के पिता मनोज आहूजा से भी पूछताछ की, जो BMW कार के मालिक हैं।
सूत्रों ने पुष्टि की कि गौरव को 2021 में इंस्पेक्टर रजनीश निर्मल के नेतृत्व वाली टीम ने एक हाई-प्रोफाइल क्रिकेट सट्टेबाजी मामले में गैंगस्टर सचिन पोटे के साथ 'बुकी' के तौर पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि बाद में उसे कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया। महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे और अन्य राजनीतिक नेताओं ने गौरव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: क्या एक सिंडीकेट का हिस्सा हैं रन्या राव, DRI ने कोर्ट में क्या कहा?
'पुणे के शराबी बदमाश उत्पात मचा रहे हैं'
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गौरव का वीडियो पोस्ट करते हुए वरिष्ठ RTI कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी की पुणे इकाई के नेता विजय कुंभार ने कहा, 'पुणे के शराबी बदमाश उत्पात मचा रहे हैं - पैसे, ताकत और राजनीतिक रसूख से संरक्षित! पुणे के अमीर परिवारों के बिगड़ैल, शराबी बेटों ने शहर को अपने आतंक के निजी खेल के मैदान में बदल दिया है। अपने पिता की दौलत से लैस, वे मानते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं।'