logo

ट्रेंडिंग:

ससुर से रिश्ते, पति से झगड़े पर क्या बोलीं DG मुस्तफा की बहू जैनब अख्तर?

अकील अख्तर ने अपने पिता पर, अपनी पत्नी से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। अब पहली बार पत्नी ने चुप्पी तोड़ी है।

mohammad mustafa akeel akhtar

मोहम्मद मुस्तफा, अकील अख्तर और रजिया सुल्ताना, Photo Credit: Khabargaon

पंजाब के पूर्व डीजी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की मौत के 13 दिन बीत गए हैं। मौत से पहले अकील अख्तर ने अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मोहम्मद मुस्तफा का पत्नी जैनब अख्तर के साथ अवैध संबंध है, उन पर इसे छिपाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पति को खोने के बाद अब पहली बार जैनब अख्तर का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि उन्हें इतना भी वक्त नहीं मिला कि वह गम मना सकें।


जैनब अख्तर ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा, 'उन्होंने मुझे चैन से शोक मनाने भी नहीं दिया। मुझे दर्द है कि मैंने अपने पति को सिर्फ 34 साल की उम्र में खो दिया। हमने साथ बिताया वह वक्त मुझे सताता रहता है। मुझे अफसोस है कि अकील की मौत हो गई। उन्हें दुनिया विलेन के तौर पर देख रही है, वह अच्छे पिता थे। वह हमसे प्यार करते थे। सिस्टम ने उन्हें निराश किया। हम उन्हें नशे की लत से बाहर नहीं निकाल सके।' 

यह भी पढ़ें: कई पार्टियों में पैठ, रिश्तेदार; कौन हैं मुस्तफा पर आरोप लगाने वाले शम्शुद्दीन

'मुझे गम भी नहीं मनाने दिया'

जैनब अख्तर:-
सियासत ने मुझे अपने पति को खोने का गम भी मनाने नहीं दिया। मुझ पर आरोप लग रहे हैं कि मेरे ससुर के साथ मेरे नाजायज रिश्ते हैं। मैंने उन्हें अपने पिता से बढ़कर माना है। मेरे ससुराल वाले, मेरे ससुर, सास और ननद मेरे लिए सहारा रहे हैं। बहू के साथ बेटी जैसा सलूक करना मुश्किल है। मैं पूरी ईमानदारी से कह रही हूं कि मेरे साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा वे अपनी बेटी के साथ करते हैं। जिस तरह से मुझे कठघरे में खड़ा किया जा रहा है, उससे मैं गम में हूं। मुझे अपने बच्चों की चिंता सताती है।


16 अक्तूबर को क्या हुआ था?

जैनब अख्तर ने कहा कि 16 अक्तूबर को अकील को अपने कमरे में बेसुध देखा था। वह डाइनिंग रूम में बच्चों को खाना खिला रहीं थीं। उन्होंने कहा, 'मेरी सासू मां ने ससुर को डिनर पर बुलाया। ननद ने मेरे पति का दरवाजा खटखटाया। काफी देर नहीं खुला। 10 मिनट तक यह चलता रहा। मैंने दोनों को घबराते हुए देखा। अक्सर ऐसा होता था कि वह दरवाजा नहीं खोलता था। लेकिन उस दिन, मुझे लगा, कुछ अलग था। मेरी सास ने मेरी ननद को बालकनी की तरफ से जाने को कहा। तब तक मैं ऊपर भागी जा चुकी थी। जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो हमने अकील को बेसुध देखा। मुझे लगा कि वह बेजान हो गए हैं।'

 

यह भी पढ़ें: कहां उलझ गई है पूर्व डीजी मुस्तफा के बेटे की मौत की गुत्थी? समझिए पूरा केस

जैनब अख्तर:-
वह बेजान हो गए थे। मैं उन्हें थपथपाती रही। अस्पताल लेकर भागे। सब खत्म हो चुका था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने खुद के साथ क्या किया था। मुझे नहीं पता कि उनकी मौत कैसे हुई थी। वह फिर से रिहैब जाने के लिए तैयार थे। उनके बैग में 6-7 टी-शर्ट और दूसरे सामान थे।

जैनब क्या करती हैं?

जैनब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। उनके दो बेटे हैं, सारा और अजलान। अब उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को पढ़ाएंगी, सारा ध्यान उन्हीं पर रहेगा। 

 जैनब अख्तर:-
हम उन्हें मनोचिकित्सक के पास ले जाना चाहते थे, लेकिन वो दवाइयां नहीं लेते थे। रिहैब में भी पीजीआई की दवाएं दी जाती थीं, पर वह उन्हें थूक देते थे। हालत और खराब हो गई। वह सब पर शक करने लगे। कोर्ट में प्रैक्टिस के दौरान कहते थे कि झूठे केस में फंसाया जा रहा है। बच्चों को छोड़कर सबको दुश्मन समझते थे।

मौत से पहले के 4 दिन कैसे थे?

जैनब अख्तर ने कहा, 'मुझे पता चला कि वो न खा रहे थे, न नहा रहे थे। मैंने मैसेज किया। उन्होंने कहा – एक महीने से डिटॉक्स कर रहा हूं। शायद कमजोरी की वजह से डोज बर्दाश्त नहीं हुई और वह चले गए। सिस्टम ने मदद नहीं की, वरना एक जान बच सकती थी।'

यह भी पढ़ें: बेटे की मौत के केस में फंसे पूर्व DG मोहम्मद मुस्तफा, बहू से अफेयर के आरोप

जैनब अख्तर:-
हमने उन्हें पिछले साल दो बार रिहैब भेजा। मैं नहीं गई, सास गईं। वहां मरीजों से झाड़ू-पोछा, बर्तन धोना, खाना बनाना करवाते थे। कोई प्ले ग्राउंड नहीं था, कोई मनोचिकित्सक नहीं था। सिर्फ बुप्रेनॉर्फिन की गोली देते थे। यह इलाज नहीं है। उनका बैग घर आता था कपड़े धोने को। चूहों ने कुतर दिया था। ऐसी जगह पर नशे का इलाज कैसे होगा?

 

पुलिस ने सील किया अकील का कमरा 

पुलिस ने अकील का कमरा सील कर दिया है। जैनब ने बताया कि उनका बेटा अजलान पिता के बारे में सवाल करता है। वह अच्छे पिता थे, नशे की लत ने उन्हें बुरा बना दिया था। उनका अपनी जुबान पर कोई कंट्रोल नहीं था। 

जैनब अख्तर:-
सास को रोते देखा, ससुर को हाथ कांपाते देखा। हम भी गुस्सा, लाचारी, रहम और प्यार के बीच झूल रहे थे। 

अकील अख्तर की मौत के बारे में क्या पता है?

16 अक्तूबर को अकील अख्तर की लाश पंचकूला स्थित घर में पाई गई थी। इस केस में मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने अकील के मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उनकी डायरी और दो मोबाइल पहले ही मिल चुके थे। पुलिस ने घर पर तैनात पंजाब पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। घरेलू स्टाफ से आगे पूछताछ की जा रही है।  

Related Topic:#Punjab News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap