logo

ट्रेंडिंग:

'जेल जाता दिखाएंगे, मोदी-शाह बचा नहीं पाएंगे', हिमंत पर बरसे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चायगांव की रैली में दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन वह जल्द ही जेल में होंगे।

rahul gandhi in assam

राहुल गांधी। Photo Credit- Khabargaon

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को असम के चायगांव में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है, जिससे राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर असम में सत्ता परिवर्तन होता है तो हिमंता बिस्वा सरमा जेल में होंगे। अपने भाषण में कांग्रेस सांसद ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी जमकर निशाना साधा।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चायगांव की रैली में दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन वह जल्द ही जेल में होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चायगांव की रैली में दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन वह जल्द ही जेल में होंगे। लेकिन जब आप उनकी आवाज सुनेंगे, उनकी आंखों में देखेंगे, तो आपको उसके पीछे डर दिखेगा। वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, चिल्लाते हैं, पर उनके दिल में डर है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि एक दिन कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल में डाल देंगे। उन्हें अपने सारे भ्रष्टाचार का हिसाब असम की जनता को देना होगा।

 

यह भी पढ़ें: 3% आबादी, 9 जिलों में असर, बिहार में कितना ताकतवर मुसहर समाज?

 

उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा; कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता उन्हें जेल में डालेगी। गांधी ने कहा कि देश में विचारधाराओं की लड़ाई है- 'आरएसएस की नफरत और हिंसा बनाम कांग्रेस का सत्य, अहिंसा'

'मैं जो बोलता हूं, वो होता है'

राहुल गांधी ने कहा, 'मैं जो बोलता हूं, वो होता है। मैंने कोविड, नोटबंदी, गलत GST के समय जो बोला, उसका नतीजा सबको दिखा। मैं आज बोल रहा हूं कि कुछ ही समय में मीडिया वाले आपके मुख्यमंत्री को जेल जाता हुआ दिखाएंगे और उन्हें नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे। ये काम कांग्रेस पार्टी नहीं करेगी। ये काम असम के युवा, किसान, मजदूर, हर वर्ग, हर जाति और धर्म के लोग करके दिखाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि ये व्यक्ति भ्रष्ट है'

 

CM 24 घंटा असम की जमीन चोरी करते हैं- राहुल

उन्होंने दावा किया कि सीएम हिमंता सरमा 24 घंटा असम की जमीन चोरी करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहीं सोलर पार्क के नाम पर, कहीं रिसॉर्ट के बहाने जमीन की चोरी करते हैं और ये बात असम का बच्चा-बच्चा जानता है।

 

यह भी पढ़ें: अली खान महमूदाबाद केस: कोर्ट का आदेश- 4 हफ्ते में जांच पूरी करे SIT

सीएम हिमंत ने किया पलटवार

वहीं, सांसद राहुल गांधी के बयान के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कटाक्ष किया। सीएम सरमा ने कहा है कि राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक में यह कहा कि वह उन्हें जेल भेजेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी ने असम कांग्रेस की बैठक में उन्हें जेल भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि वह हिमंत बिस्व सरमा को जेल जरूर भेजेंगे। राहुल गांधी, राजनीतिक मामलों पर अपनी समिति के साथ बैठक कर रहे थे, उसी में उन्होंने यह बातें कही हैं। सीएम हिमंत ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं फिर भी वह उनके बारे में ऐसा कह रहे हैं।

 

'मीडिया अब हमारा दोस्त नहीं रहा'

विपक्ष के नेता ने मीडिया पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'मीडिया अब हमारा दोस्त नहीं रहा; वे सच नहीं दिखा रहे, केवल अदाणी, अंबानी, मुख्यमंत्री, मोदी और शाह को दिखा रहे हैं। अब दो हिंदुस्तान हैं- एक उन चंद अरबपतियों का जो भव्य शादियां करते हैं, दूसरा उन आम लोगों का जो टैक्स के बोझ तले दबे हुए हैं।"

असम में भी यहा काम करेगी बीजेपी

उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र का चुनाव बीजेपी और चुनाव आयोग ने चोरी किया है। वही काम अब बिहार में भी करने की कोशिश की जा रही है। ये लोग अब बिहार में नई वोटर लिस्ट तैयार करने का काम कर रहे हैं। उस वोटर लिस्ट से लाखों लोगों को हटाया जा रहा है। इसमें गरीब, मजदूर, किसान हैं और कांग्रेस-RJD के वोटर शामिल हैं। हम बिहार में इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और इनपर दबाव बना रहे हैं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और यहां के मतदाताओं से कहना चाहता हूं- जो इन्होंने महाराष्ट्र में किया, जो काम ये बिहार में कर रहे हैं- वही काम ये लोग असम में भी करेंगे, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

 

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आपको सावधान रहना है। बीजेपी और चुनाव आयोग एक साथ काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है, वो सिर्फ बीजेपी के नेताओं की बात सुन रहा है। हमने चुनाव आयोग से कई बार वोटर लिस्ट मांगी है। मैंने चिट्ठी लिखकर उनसे वोटर लिस्ट और वीडियो मांगे, लेकिन कुछ नहीं मिला। वो सिर्फ बहाने बनाते हैं, अपना काम नहीं करते।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap