राजस्थान के दौसा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बुधवार की सुबह खाटूश्याम का दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी की एक पिकअप, ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 बच्चे और 3 महिलाओं के मरने की खबर सामने आई है। यह हादसा सैंथल थाना क्षेत्र के बीपी के पास हुआ है। हादसे 15 लोग बुरी तरह से घायल हुए है, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए थे। राहत बचाव कार्य जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह हादसा दौसा के मनोहरपुर हाईवे पर हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब खाटूश्याम से दर्शन करके श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप रेज रफ्तार से आ रही ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर से पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में से 9 लोगों की स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ वालों के लिए बड़ी राहत, जाम से निजात दिलवाएगा आधा किमी लंबा पुल
पुलिस अधीकक्षक ने दी जानकारी
हादसे की सूचना मिलने पर दौसा के जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक सागर राणा तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और राहत कार्य की मॉनिटरिंग शुरू भी की। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तेज गति और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ में घुसते ही पुलिसवाला नहीं देगा हाथ, डीजीपी का फरमान
यूपी के एटा से गए थे लोग
इस हादसे में सभी मृतक की पहचान हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मारे गए सभी 11 श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले थे। इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी सागर ने बताया कि करीब 15 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। जिसमें से 7 से 8 लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।