logo

ट्रेंडिंग:

प्रेमी ने की गर्भवती महिला की हत्या, पति ने चाकू छीनकर उसको भी मार डाला

एक प्रेमी ने सरेआम गर्भवती महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद महिला के पति ने चाकू छीनकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Delhi News.

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

धनतेरस की रात दिल्ली दोहरे हत्याकांड से दहल गई। 34 वर्षीय प्रेमी ने एक विवाहित महिला की हत्या कर दी। पति जब बचाने पहुंचा तो उस पर भी हमला किया। किसी तरह पति आरोपी का चाकू छीनने में सफल रहा। इसके बाद उसने चाकू से वार करके आरोपी प्रेमी की भी जान ले ली। वारदात मध्य दिल्ली के राम नगर इलाके की है। सरेआम दोहरे हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी का माहौल है।

 

मृतक महिला की पहचान शालिनी (22) के तौर पर हुई है। वह दो बच्चियों की मां थी और मौजूदा समय में गर्भवती थी। उसका 23 वर्षीय पति आकाश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। अभी अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शैलेंद्र उर्फ आशु और शालिनी के बीच प्रेम प्रसंग थे। आशु नहीं चाहता था कि शालिनी अपने पति के साथ रहे। इसी बात से वह खफा था।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका का 'नो किंग्स' प्रोटेस्ट क्या है, ट्रंप के खिलाफ गुस्सा क्यों?

 

पुलिस ने बताया कि शालिनी शनिवार की रात अपने पति के साथ कुतब रोड पर रहने वाली अपनी मां से मिलने जा रही थी। तभी आशु वहां आ धमका। ई-रिक्शा पर सवार शालिनी पर आशु ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब पति आकाश बचाने लगा तो उस पर वार किया। मगर आकाश ने हिम्मत दिखा आरोपी को काबू कर लिया और उसका ही चाकू छीनकर पलटवार कर दिया।

 

पुलिस ने शालिनी की मां शीला की शिकायत पर हत्या और हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। शालिनी की मां के मुताबिक कुछ साल पहले आकाश और शालिनी में अनबन हो गई थी। दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। इसी बीच शालिनी के आशु के साथ प्रेम संबंध बन गए। दोनों कुछ समय साथ भी रहे। हालांकि बाद में आकाश और शालिनी में सुलह हुई तो वह आशु से अलग हो गई। 

 

यह भी पढ़ें: 'सब कुछ बर्बाद...', ब्रह्मपुत्र बिल्डिंग में लगी आग से दिल्ली में सियासी बवाल

 

आरोपी आशु ने दावा किया कि वह शालिनी के होने वाले बच्चे का पिता है। वह नहीं चाहता था कि शालिनी अपने पति के साथ रहे। इसी बात से आगबबूला होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। शालिनी के भाई रोहित ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी आशु को पुलिस अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने आशु और शालिनी को मृत घोषित कर दिया।  

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap