राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक शर्मनाक खबर सामने आई है। दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी ही मां के साथ मारपीट की और उनका रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित मां अपनी बेटी के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जिस महिला के साथ यह घटना हुई है, वह सऊदी अरब से हज करके लौटी थी। घर आने के बाद बेटे ने अपनी मां को काफी ज्यादा प्रताड़ित किया। पुलिस ने बताया, आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल के रूप में हुई है। उसने अपनी मां पर खराब कैरेक्टर का भी आरोप लगाया। आरोपी ने अपने पिता से कहा था कि वह मां को तलाक दे दें। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच और अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें-- अंतरिक्ष नापा, अब घर लौटे शुभांशु शुक्ला, संसद में होगी विषेश चर्चा
क्या है पूरा मामला?
महिला ने जो शिकायत दर्ज करवाई है उसके अनुसार, महिला 25 जुलाई को अपने 72 साल के पति और बेटी के साथ सऊदी अरब हज यात्रा पर गई थी यात्रा के दौरान उसके बेटे ने पिता को कॉल किया और मां पर खराब चरित्र का आरोप लगाया। उसने यहां तक कहा कि पिता तुरंत दिल्ली लौटें और अपनी पत्नी को तलाक दे दें। इस बात से परिवार में तनाव और बढ़ गया।
परिवार 1 अगस्त को हज यात्रा से भारत लौटा। परिवार के घर लौटने के बाद आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की और अगले दिन फिर से उस पर हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अपनी सुरक्षा के डर से वह कुछ समय के लिए अपनी बड़ी बेटी के ससुराल चली गई।
मां के साथ किया रेप
परिवार में विवाद हुआ तो कुछ दिन बेटी के साथ हरकर मां वापस अपने घर लौट आई। करीब 10 दिन बाद घर लौटने के बाद भी बेटा मां पर आरोप लगाता रहा। जब वह महिला 11 अगस्त को रात लगभग 9:30 बजे घर लौटी तो उसके बेटे ने उससे अकेले में बात करने की जिद की। बात करने के बहाने वह अपनी मां को अकेले बंद कमरे में ले गया और कमरा अंदर से बंद कर दिया। इस दौरान उसने अपनी मां को चाकू दिखाकर धमकाया और कथित तौर पर उनके साथ बलात्कार किया।
यह भी पढ़ें: भारत क्यों नहीं बना पा रहा खुद का व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम?
शर्म के मारे नहीं की शिकायत
बेटे की इस शर्मनाक हरकत के बाद शुरुआत में महिला ने डर और शर्म के चलते किसी को इसके बारे में नहीं बताया। हालांकि, 14 अगस्त को सुबह लगभग 3:30 बजे आरोपी ने फिर से मां का रेप किया। इसके बाद मां ने हिम्मत जुटाई और अपनी बेटी को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन दोनों ने मिलकर पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।