logo

ट्रेंडिंग:

बोलेरो बांटने वाले श्रीकांत त्यागी की पुरानी कहानी क्या है?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले श्रीकांत त्यागी ने अपनी पार्टी RND के 19 जिला अध्यक्षों को बोलेरो गाड़ी गिफ्ट की है। 3 साल पहले इनका वीडियो एक महिला के साथ बदतमीजी करते हुए वायरल हुआ था।

anu tyagi and RND party worker

अनु त्यागी के साथ RND पार्टी के जिलाअध्यक्ष: Photo Credit: Rashtrawadi Navnirman Dal - RND

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (RND) के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। श्रीकांत उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। करीब 3 साल पहले इनका नाम नोएडा के एक मामले से चर्चा में आया था। हाल ही में उन्होंने सियासी मैदान में कदम रखा है। श्रीकांत त्यागी ने अब यह साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी साल 2026 में पंचायत के साथ-साथ साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी पूरे दम-खम के साथ मैदान में आएगी। बीते दिनों नोएडा में उन्होंने अपनी पार्टी RND के कई नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी। बैठक के दौरान पार्टी से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं।

 

इस बैठक में श्रीकांत ने पार्टी के 19  जिला अध्यक्षों को अपनी तरफ से महिंद्रा की बोलेरो गाड़ी गिफ्ट की है। यह इस बैठक का सबसे विशेष आकर्षण था। गाड़ी गिफ्ट करने के पीछे की वजह बताते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि पार्टी अपने जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर ऊर्जा और संसाधन उपलब्ध करा रही है, जिससे वे गांव-गांव तक पार्टी का संदेश ले जा सकें। इस दौरान पार्टी से जुड़ी अनु त्यागी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण रानद पार्टी की कार्यनीति है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल नारेबाजी नहीं, बल्कि पार्टी की कार्यनीति है। 

 

यह भी पढ़ेंः पटवारी से नहीं करनी थी शादी, इस वजह से लापता हुई थीं अर्चना

 

हालांकि, पार्टी के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी का नाम जब पहली बार सुर्खियों में आया था। उस समय उनका विवाद ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ हुआ था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  इस घटना ने न केवल त्यागी को चर्चा में ला दिया था,  बल्कि उन्हें इसके संबंध में लंबे समय तक पुलिस रिमांड और जेल में भी रहना पड़ा था।  

 

पहली बड़ी विवादित घटना

अगस्त 2022 में नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को उस समय गिरफ्तार किया था, जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह सोसाइटी के अंदर खड़ी एक महिला से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद त्यागी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं और महिला से दुर्व्यवहार के आरोपों में मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

 

सोसाइटी में रहने वालों के भारी विरोध के बीच प्रशासन ने उनके अवैध निर्माण को भी तोड़ दिया था। इसके बाद त्यागी लंबे समय तक पुलिस रिमांड और जेल में थे।

 

राजनीतिक पहचान और समर्थन का दावा

 

यह भी पढ़ें तलाक पर बोलीं धनश्री, शुगर डैडी वाली टीशर्ट पर युजवेंद्र को दिया जवाब

 

श्रीकांत त्यागी ने खुद को उस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ा हुआ बताया था। हालांकि, BJP ने स्पष्ट कर दिया था कि त्यागी का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद भी श्रीकांत को त्यागी समाज से काफी सहानुभूति और समर्थन मिला था। त्यागी समाज ने उनकी गिरफ्तारी और अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन भी किया था।

रिहाई के बाद बनाई पार्टी

जेल से बाहर आने के बाद श्रीकांत त्यागी ने अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की थी। उसके बाद उन्होंने  'राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल' (RND) की स्थापना की और खुद को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। त्यागी का दावा है कि उनकी पार्टी जनता और खासकर युवाओं के लिए राजनीति का नया विकल्प बनेगी।

 

फिलहाल श्रीकांत त्यागी अपनी नई पार्टी को मजबूती देने और 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वह खुद को 'त्यागी समाज' के प्रतिनिधि और अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) की आवाज बताकर राजनीति में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap