आए दिन आम आदमी पार्टी में उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को दिल्ली में पार्टी को एक बार फिर से झटका लगा है। दरअसल, 'आप' पार्षद हेमचंद गोयल के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट पार्टी बनेगा। हेमचंद गोयल के नेतृत्व में 15 पार्षदों के साथ मिलकर पार्टी तोड़ ली है। इन सभी 15 पार्षदों ने आम आदमी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) में 'थर्ड फ्रंट' यानी तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान किया है।
आम आदमी पार्टी से सभी निगम पार्षद ने इस्तीफा देकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाने का फैसला किया है। मुकेश गोयल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के लीडर होंगे। मुकेश गोयल ने इस्ताफा देने के बाद कहा कि दिल्ली के हित में पक्ष या विपक्ष द्वारा लिए गए फैसले में हमारी पार्टी होगी साथ होगी।
यह भी पढ़ें: HSSC में ग्रुप C-D के लिए नहीं बन पाए भर्ती नियम, HC ने जताई नाराजगी
पिछले महीने हुए थे एमसीडी चुनाव
पिछले ही महीने एमसीडी में चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने दो साल के बाद आम आदमी पार्टी से सत्ता हथियाते हुए अपना मेयर बना लिया था। बीजेपी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर चुने गए थे, जबकि साल 2022 में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को हराकर एमसीडी में सत्ता पाई थी। लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली 'आप' ने एमसीडी की भी सत्ता हाथ से गंवा दी।
पिछले महीने एमसीडी में मेयर के चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी को 133 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को सिर्फ आठ वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था और अपना उम्मीदवार भी नहीं बनाया।
यह भी पढ़ें: नोएडा की सोसायटी में आंधी का कहर, उखड़े खिड़की-दरवाजे; VIDEO
पार्षदों ने हस्ताक्षर वाला एक पत्र जारी किया
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके सभी 15 पार्षदों ने हस्ताक्षर वाला एक पत्र जारी किया है। पत्र में पार्षदों ने लिखा, 'हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट से चुने गए थे परंतु 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी की शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ रहा।'
शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई। जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम निम्नलिखित पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।' इस्तीफा देने वालों में हेमचंद गोयल, उषा शर्मा, अशोक पांडेय, राखी यादव, साहिब कुमार, मनीषा, राजेश कुमार, मुकेश कुमार गोयल और देवेंद्र कुमार आदि नाम शामिल हैं।