logo

ट्रेंडिंग:

बाराबंकी: औसानेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 2 की मौत, 29 घायल

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने के एक दिन बाद, अब सोमवार को यूपी के बाराबंकी के ओसनेश्वर मंदिर में भगदड़ मची है। कई श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हैं।

Barabanki

बाराबंकी में भगदड़ के बाद अस्पताल में भर्ती मरीज। (Photo Credit: PTI)

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के औसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार के दिन अचानक मची भगदड़ में 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 29 से ज्यादा लोग घायल हैं। सोमवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आए थे, तभी अचानक करंट फैलने की बात सामने आई। करंट लगने से हादसा हुआ तो मंदिर परिसर में भगदड़ की स्थिति बन गई। 29 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात, करीब 2 बजे के आसपास हुआ है। 

हादसे के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बचाव टीमों ने घायलों को आनन-फानन में मंदिर से निकाला और अस्पताल पहुंचा। मंदिर में अचानक भीड़ बढ़ गई थी, जिसके बाद यह घटना हुई है। घायलों को हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज के सामुदायिक केंद्रों में भेजा गया है। कई लोग एक-दूसरे को कुचलते आगे बढ़ गए। 

यह भी पढ़ें: हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत, कई घायल

 

बंदरों ने तोड़ दिया था बिजली का तार

बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा, 'कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे। तार टूटकर मंदिर परिसर के टिन शेड पर गिर गया था। इसी वजह से करंट फैला और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।' 

रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। हदिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आए थे, अचानक भगदड़ मची और 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। 



यह भी पढ़ें: भगदड़ में चूके तो गई जान, हर साल 139 लोगों की होती है मौत

भगदड़ से होने वाली मौतें पर आंकड़े क्या कहते हैं  

  • साल 2001 से 2022 के बीच भगदड़ की वजह से 3074 लोगों की मौत हुई है।
  • 2008 में 43 मौतें
  • 2009 में 110 मौतें
  • 2010 में 113 मौतें
  • 2011 में 489 मौतें
  • 2012 में 70 मौतें
  • 2013 में 400 मौतें
  • 2014 में 178 मौतें
  • 2015 में 480 मौतें
  • 2016 में 45 मौतें
  • 2017 में 49 मौतें
  • 2018 में 6 मौतें
  • 2019 में 12 मौतें
  • 2020 में 14 मौतें
  • 2021 में 23 मौतें
  • 2022 में 22 मौतें

    (सोर्स: NCRB)

2024 से अब तक, कब-कब जानलेवा बनी भगदड़?

  • 2 जुलाई, 2024: हाथरस, उत्तर प्रदेश - भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 121 लोगों की मौत
  • 8 जनवरी, 2025: तिरुपति, आंध्र प्रदेश - वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट के लिए तिरुमाला मंदिर में भगदड़, 6 लोगों की मौत
  • 29 जनवरी: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश - महाकुंभ मेला में मौनी अमावस्या के दिन संगम पर भगदड़, 30-37 लोगों की मौत
  • 15 फरवरी: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - महाकुंभ तीर्थयात्रियों की भीड़ के कारण भगदड़, 18 लोगों की मौत
  • 3 मई: शिरगांव, गोवा - लैराई जात्रा में भगदड़, 7 लोगों की मौत
  • 4 जून: बेंगलुरु, कर्नाटक - चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की IPL जीत के जश्न में भगदड़, 11 लोगों की मौत
  • 29 जून: पुरी, ओडिशा - रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 3 लोगों की मौत
  • 27 जुलाई: हरिद्वार, उत्तराखंड- मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 8 की मौत
Related Topic:#stampede

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap