logo

ट्रेंडिंग:

नहीं पैदा हो रहे थे बच्चे, पति ने पिता और बहनोई से करवाया पत्नी का रेप

पति-पत्नी को बच्चे नहीं हो रहे थे तो डॉक्टर को दिखाया। पता चला कि पति का स्पर्म काउंट कम है इसके बाद ससुर और ननद के पति ने महिला का रेप किया।

representational image । Photo Credit: AI Generated

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

गुजरात के वड़ोदरा में  40 साल की एक महिला ने अपने ससुर और ननद के पति पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि यह सब उसके साथ इसलिए किया गया ताकि उसको बच्चा हो सके क्योंकि उसके पति का स्पर्म काउंट कम है। महिला ने अपने पति पर भी उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक उनके पति उनकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देते थे।

 

महिला ने नवापुरा पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की है, जिसमें उसने ससुर और ननद के पति पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2024 में हुई थी और वह अपने ससुराल रहने आई थी। कुछ हफ्तों बाद, ससुराल वालों ने उसे बताया कि उसकी उम्र की वजह से वह शायद प्रेग्नेंट नहीं हो पाएगी और उन्होंने हस्बैंड-वाइफ को फर्टिलिटी ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी।

 

यह भी पढ़ेंः जमानत पर आया दुष्कर्म का आरोपी, पीड़िता को मार दी गोली

ससुर ने किया दुष्कर्म

मेडिकल जांच में पता चला कि उसके पति के स्पर्म की संख्या बहुत कम है, जिसके कारण वह प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। डॉक्टरों की सलाह पर महिला ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) कराया, लेकिन यह सफल नहीं हुआ। इसके बाद उसने और इलाज कराने से इनकार कर दिया और बच्चा गोद लेने का सुझाव दिया, लेकिन ससुराल वालों ने इस बात को स्वीकार नहीं किया।

 

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जुलाई 2024 में, जब वह अपने कमरे में सो रही थी, तब उसके ससुर ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह मदद के लिए चिल्लाई, तो ससुर ने उसे थप्पड़ मार दिया। जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया, तो पति ने कहा कि उसे बच्चा चाहिए और उसे चुप रहने के लिए कहा। पति ने यह भी धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक कर देगा। 

हो गया गर्भपात

महिला ने बताया कि ससुर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन वह प्रेग्नेंट नहीं हुई। इसके बाद, दिसंबर 2024 में, उसकी ननद के पति ने भी उसके साथ दुष्कर्म शुरू किया और कई बार यह करता रहा। जून 2025 में वह प्रेग्नेंट हुई, लेकिन जुलाई में उसका गर्भपात हो गया। 

 

यह भी पढ़ेंः दो साल तक किया HIV+ नाबालिग लड़की का रेप, बाद में करवा दिया एबॉर्शन

 

जुलाई 2025 के आखिरी हफ्ते में, महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास शिकायत की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और रविवार को ससुर और ननद के पति के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की धाराओं में FIR दर्ज की।

 

Related Topic:#Crime News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap