logo

ट्रेंडिंग:

महिला को जबरन तेजाब पिलाया, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

नोएडा के बाद अब बिजनौर जिले में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Bijnor dowry death case.

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला के परिजनों ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगाया। लगभग 17 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद गुरुवार को महिला की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अब हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये और एक कार दहेज में मांगी। नहीं मिलने पर बेटी को जबरन तेजाब पीने पर मजबूर किया।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 11 अगस्त की है। 23 वर्षीय गुलफिजा की शादी एक साल पहले कालाखेड़ा गांव के रहने वाले परवेज अहमद से हुई थी। महिला के पिता मोहम्मद फुरकान ने पति, सास-ससुर, ननद और देवर के खिलाफ शिकायत दी। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अपनी शिकायत में पिता ने बताया कि बेटी को ससुराल में तेजाब पिलाया गया। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

यह भी पढ़ें: परिवार की एक महिला को 10 हजार देगी नीतीश सरकार, क्या है प्लान?

हत्या की धारा जोड़ेगी पुलिस

सीओ शक्ति सिंह का कहना है कि ससुराल वालों के खिलाफ 12 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 और 109 (हत्या की कोशिश ) के अलावा दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। महिला की मौत हो चुकी है। अब केस में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने सोनिया से कहा था इसे टिकट मत दो', CM हिमंता पर बरसे मौलाना मदनी

चर्चा में रहा ग्रेटर नोएडा का निक्की केस

कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा में दहेज में 36 लाख नहीं मिलने पर निक्की नाम की महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। इस केस से जुड़े दो वीडियो भी सामने आ चुके हैं। एक वीडियो में महिला से मारपीट की जा रही है तो वहीं दूसरे वीडियो में महिला के शरीर पर आग लगी है। पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

 

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। निक्की रूपबास गांव की रहने वाली थी। 2016 में उसका ब्याह सिरसा गांव के विपिन से हुई थी। परिजनों के मुताबिक निक्की को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap