logo

ट्रेंडिंग:

गूगल की इन बातों को नहीं माना तो हो सकते हैं धोखधड़ी के शिकार

गूगल ने ऑनलाइन चल रहे 5 नए स्कैम ट्रेंड्स और उनसे बचने के सुझाव दिए गए हैं। जानते हैं किस तरह कर सकते हैं बचाव।

Online Scam

गूगल नए धोखाधड़ी के नए तरीके और उनसे बचने के उपाय। (Pic Credit- Freepik)

ऑनलाइन धोखाधड़ी या स्कैम जिस तरह से भारत में बढ़ रहे हैं, उसे लेकर सभी ओर चिंताएं भी बढ़ रहीं है। समय के साथ-साथ साइबर अपराधी अत्याधुनिक तरीकों से लोगों को धोखा दे रहे हैं। हाल ही में, Google ने अपने ट्रस्ट और सेफ्टी टीमों द्वारा सामना किए गए 5 प्रमुख ऑनलाइन स्कैम्स और उनसे बचने के उपाय बताए हैं। यहां ऑनलाइन चल रहे 5 नए स्कैम ट्रेंड्स और उनसे बचने के सुझाव दिए गए हैं।

डीपफेक स्कैम

जैसे-जैसे AI मजबूत हो रहा है। उसी तरह स्कैमर्स भी इसका उपयोग तेजी से कर रहे हैं। इसी में डीपफेक स्कैम चिंताएं बढ़ा रहा है। इसमें AI-तकनीक का उपयोग करके साइबर अपराधी मशहूर हस्तियों की असली समान नकली वीडियो या तस्वीरें बनाकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। ये आमतौर पर फर्जी निवेश, गिव अवे या खतरनाक ऐप्स का प्रचार करते हैं।


सुरक्षा उपाय:

 

नकली वीडियो में चेहरा और बोलने की शैली असामान्य लग सकती हैं। किसी भी अजीब या असामान्य प्रचार से सतर्क रहें।

क्रिप्टो निवेश धोखाधड़ी

इसके साथ भारत में क्रिप्टो निवेश में भी तेजी देखी गई है। जिसके लिए भारत सरकार ने भी बड़े नियम बनाए हैं। इसके बढ़ते प्रभाव का फायदा ये साइबर अपराधी भी उठा रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर बड़ी-बड़ी रकम का वादा करके लोगों को फंसाया जा रहा है। ये स्कैम अक्सर सेलिब्रिटी के नाम का उपयोग करते हैं।

 

सुरक्षा उपाय:

 

ऐसे निवेश से बचें जो बहुत अधिक और बिना जोखिम के लाभ का वादा करते हैं। साथ ही निवेश करने से पहले प्रमाणित स्रोतों से जानकारी लें।

ऐप और वेब पेज की क्लोनिंग

ऐप्स के जरिए धोखाधड़ी नई बात नहीं है। लेकिन अब धोखेबाज असली ब्रांड्स के नकली ऐप्स और वेबसाइट बनाकर लोगों की निजी जानकारी चुराने या धोखाधड़ी करने का प्रयास करते हैं। ये फर्जी टेक सपोर्ट पेज या कर्मचारी लॉगिन पोर्टल्स बनाकर लोगों को फंसाते हैं।

 

सुरक्षा उपाय:

 

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें। अगर कहीं शब्द में गलती, फॉर्मेटिंग या फॉन्ट में गड़बड़ या फिर इमोजी दिखे तो इससे सतर्क हो जाए।

लैंडिंग पेज क्लोकिंग

साइबर अपराधी गूगल की निगरानी से बचने के लिए क्लोकिंग तकनीक का उपयोग करते हैं, ताकि असली यूजर्स को धोखाधड़ी वाले पेज पर भेजा जा सके।

 

सुरक्षा उपाय:

 

किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले जांच करें कि वह वैध वेबसाइट से संबंधित है। पेज पर उपलब्ध जानकारी की सटीकता परखें।

बड़े आयोजनों का फायदा उठाना

प्राकृतिक आपदा, चुनाव, खेल आयोजन या बड़े शो के दौरान साइबर अपराधी लोगों को धोखा देने के लिए AI-निर्मित कंटेंट का उपयोग करते हैं। जैसे, नकली चैरिटी अभियान चलाकर राहत कार्यों के नाम पर पैसे ठगे जाते हैं। इसमें ताजा मामला राम मंदिर के निर्माण से जुड़ा है, जिसमें साइबर अपराधी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे के नाम पर ठगी कर रहे थे।

 

सुरक्षा उपाय:

 

दान या खरीदारी केवल प्रमाणित और स्थापित प्लेटफॉर्म के माध्यम से करें। किसी भी अज्ञात या नए स्रोत पर तुरंत भरोसा न करें।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap