विमेंस प्रीमियर लीग- WPL 2025 का तीसरा सीजन 14 फरवरी से शुरू हो रहा है, और इस खास मौके पर गूगल ने एक खास एनिमेटेड डूडल जारी किया है। यह डूडल महिला क्रिकेट को समर्पित है और इसमें बैट, बोल और स्टंप जैसे क्रिकेट से जुड़ी जरूरी चीजें दिखाई गई हैं। गूगल का यह कदम महिला क्रिकेट के प्रति बढ़ती जागरूकता फैलाना है।
बीते दो सीजन रहे रोमांचक
पिछले दो सीजन काफी रोमांचक रहे। 2023 में पहला खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था, जबकि 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टूर्नामेंट कप अपने नाम किया। इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
इस सीजन में कुल 20 ग्रुप मैच और दो नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में होगा। इसके अलावा, वडोदरा का कोटाम्बी स्टेडियम, बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और लखनऊ का भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम भी इस लीग के मैच खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: RCB को लगा जोर का झटका, WPL 2025 से बाहर हुई ये घातक गेंदबाज
इस गूगल डूडल का क्या है मकसद
गूगल द्वारा जारी किए गए इस डूडल का यह प्रयास महिला क्रिकेटरों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को दर्शाने के साथ-साथ युवा लड़कियों को इस खेल में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। विमेंस प्रीमियर लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि महिलाओं के क्रिकेट में बढ़ते असर और खेल के प्रति युवाओं को प्रेरित करना भी शामिल है।
महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इस लीग का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे युवा लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी और समाज में खेलों में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। WPL के इस तीसरे सीजन में यह देखना रोमांचक होगा कि इस बार कौन सी टीम विजयी होकर ट्रॉफी अपने नाम करेगी।