logo

ट्रेंडिंग:

2,500 कब मिलेंगे? किन्हें मिलेंगे? दिल्ली की महिला योजना की ABCD

महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की आर्थिक रूप से गरीब महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया गया है। महिला दिवस के अवसर पर आज इस योजना का शुभारंभ हो सकता है।

Mahila Samriddhi Yojana

महिला दिवस, Photo Credit: Pixabay

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज महिला सम्मान योजना का शुभारंभ कर सकती हैं। इस योजना के तहत दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा किया गया है। यह योजना दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का एक प्रमुख चुनावी वादा था। 

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान इस योजना की घोषणा की जा सकती है। नई महिला सम्मान योजना के बारे में आइये जानें सबकुछ:

 

यह भी पढ़ें: महिला दिवस: भारत की संस्थाओं में कितनी है महिलाओं की भागीदारी? समझिए

एलिजिबिलिटी

दिल्ली में रहने वाली 18-60 साल की महिलाएं, जिनके परिवार की आय 3 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है और जो टैक्स नहीं देते हैं, वह महिलाएं महिला सम्मान योजना के लिए पात्र हैं। यह योजना उन महिलाओं पर लागू होगी जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं या अन्य सरकारी योजनाओं से वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं करती हैं। 

 

अप्लाई कैसे करें?

दिल्ली सरकार वर्तमान में एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रही है जिसके माध्यम से योजना के लिए रजिस्टर्ड किया जाएगा। फॉर्म पर दी गई जानकारी को वैरिफाई करने और योजना के लिए पात्र लोगों की पहचान करने के लिए आईटी विभाग रजिस्ट्रेशन पोर्टल के साथ-साथ एक अलग सॉफ्टवेयर भी बनाएगा।

 

यह भी पढ़ें: कोमा में मरीज अचानक ICU से भागा, MP के अस्पताल की खोल डाली पोल

कौन से डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

वैसे तो जरूरी डॉक्यमेंट्स की कोई सटीक लिस्ट जारी नहीं की गई है लेकिन कुछ दस्तावेज योजना के तहत बेहद जरूरी है जिसे जानना जरूरी है। 

आधार कार्ड
राशन कार्ड
एड्रेस प्रूफ
रजिस्टर्ज मोबाइल नंबर

 

यह भी पढ़ें: 8 मार्च को 2500 रुपये आएंगे या नहीं? वीरेंद्र सचदेवा बोले- इंतजार करो

 

फॉर्म पर ये जानकारियां जरूरी

फॉर्म में आमतौर पर लाभार्थी का नाम, स्थान, पता और आधार कार्ड से जुड़ा बैंक खाता, साथ ही परिवार के सदस्यों की जानकारी जरूरी होगी। कैबिनेट आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ योजना के नियमों और मानदंडों पर चर्चा कर सकती है। जेएलएन स्टेडियम में महिला दिवस समारोह के दौरान, भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, वनिता श्रीनिवास और बांसुरी स्वराज जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap