logo

ट्रेंडिंग:

BSP चीफ मायावती को कहा था 'मम्मी', FIR के बाद पुनीत ने मांगी माफी

पुनीत सुपरस्टार ने यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर एक विवादित टिप्पणी को लेकर माफी मांगी। हाालंकि, बीएसपी ने उन पर FIR दर्ज करवा दी है।

Puneet Superstar

पुनीत सुपरस्टार, Photo Credit: Social Media

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार ने बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती पर एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री की मायावती पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसमें मायवती के फोटो का भी इस्तेमाल किया गया था। वह वीडियो में मायावती को मजाकिया अंदाज में मम्मी कहते हुए नजर आए। इसको बीएसपी कार्यकर्ताओं ने अपमानजनक माना और उन पर FIR दर्ज करवा दी। 

 

मायावती के समर्थकों को उनका ऐसा करना पसंद नहीं आया और उन्होंने पुनीत के खिलाफ सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हालांकि, अगले ही दिन पुनीत ने माफी भी मांग ली लेकिन इसके बाद भी पुनीत की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। इस मुद्दे को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ेंः पटवारी से नहीं करनी थी शादी, इस वजह से लापता हुई थीं अर्चना

वीडियो जारी कर मांगी माफी

बीएसपी के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित ने शालीमार थाने में इस मामले में पुनीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, पुनीत सुपरस्टार ने पहले ही माफी मांग ली है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, 'दोस्तों मैंने कल रात उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी पर एक वीडियो बनाई थी। दोस्तों मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, फिर भी अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसी गलती दोबार नहीं होगी।'

मायावती पर क्या टिप्पणी की थी?

पुनीत सुपरस्टार ने मायावती को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। इस वायकल वीडियो में वह कहते हैं, 'मायावती मम्मी, मेरे को आप बहुत याद आती हो। मम्मी आप कहां चली गई हो।' पुनीत सुपरस्टार ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह वीडियो अपमानजनक लगा और उन्होंने सोशल मीडिया पर ही पुनीत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोशल मीडिया पर बवाल होने के बाद पार्टी ने पुनीत के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया और बीएसपी के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष थाने पहुंचे और पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

यह भी पढ़ें-- UP: 'ब्राह्मण जाति नहीं, बल्कि...', PWD के इंजीनियर का वीडियो वायरल

कौन हैं पुनीत सुपरस्टार?

पुनीत सुपरस्टार एक पॉपुलर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। उन्होंने 2019 में टिकटॉक पर वीडियो अपलोड करना शुरू किया था। उनके करोड़ों फैंस है, जो उनके हर एक वीडियो को लाइक करते हैं। हालांकि, कई लोग उनके कंटेट को बेतूका कंटेट बताकर उन्हें ट्रोल भी करते हैं। 

 

पुनीत सुपरस्टार पहले भी कई बार विवादों में ही घिरे रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने अजीब व्यवहार और बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी विवादित वीडियो बनाया था लेकिन उस पर विवाद नहीं हुआ था। मायावती पर वीडियो बनाया तो उनके समर्थक इस पर नाराज हो गए। पुनीत मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाते हैं लेकिन बीएसपी नेताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से मायावती का सम्मान तो कम होता ही है, साथ ही लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत होती हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap