logo

ट्रेंडिंग:

सांप से बनता है Pho, फिर वीगन डाइट वाले विराट और अनुष्का ने कैसे खाया?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को वीगन डाइट के लिए भी जाना जाता है लेकिन उन्होंने अपनी दूसरी सालगिरह पर सांप के मांस से बनने वाला फो खाया था। शेफ हर्ष ने बताया कि यह कैसे बना था।

Virat and Anushka

विराट और अनुष्का, Photo Credit: PTI

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। करोड़ों लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। शादी को 7 साल से ज्यादा हो गए हैं। साल 2019 में उन्होंने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर उनके शेफ हर्ष दीक्षित ने उनके लिए एक खास किस्म का खाना बनाया। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का वीगन डाइट यानी शुद्ध शाकाहारी खाना वह भी बिना डेयरी प्रोडेक्ट के खाते हैं लेकिन उनकी दूसरी सालगिरह पर शेफ हर्ष ने उनके लिए सांप के मांस से बनने वाली खास डिश 'Pho' (फो) बनाई। अब हर्ष ने बताया कि कैसे उन्होंने वीगन डाइट वाले विराट और अनुष्का के लिए यह खास डिश बनाई।

 

शेफ हर्ष ने बताया कि अपनी दूसरी सालगिरह पर उन्होंने वियतनामी फो खाना चाहा तो उन्हें कुछ नया करना पड़ा। पारंपरिक वियतनामी डिश फो सांप के मांस, सांप की शराब और चिकन से बनती है। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में हर्ष ने कहा, 'आपको चीजों को दिलचस्प बनाए रखना होगा। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सालगिरह पर दिसंबर 2019 में मैंने फो बनाया लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।' उन्होंने बताया कि विराट और अनुषका शर्मा शाकाहारी हैं लेकिन फो शाकाहारी नहीं है, इस कारण फो को एक ट्विस्ट के साथ बनाया गया। 

 

यह भी पढ़ें- अमिताभ के बचपन का रोल निभाकर हुआ था हिट यह बच्चाआज है 200Cr का मालिक

कैसे बनाया फो?

दीक्षित ने आगे बताया कि उन्होंने शाकाहारी 'फो' कैसे बनाए। उन्होंने कहा, 'वियतनामी खाने में सांप बहुत होते हैं। सांप की शराब, यहां तक कि सांप का मांस भी। विराट और अनुष्का को सांप से बना फो नहीं दिया जा सकता था। मैंने मूंगफली, नारियल, टोफू और थोड़े से धनिया डालकर फो को भरा और फिर स्मोक किया। इस डिश में पानी, चेस्टनट, एनोकी मशरूम और मिर्च भी थे। इस फो में लेमनग्रास, अदरक, धनिया जड़ का शोरबा, एनोकी मशरूम और मिर्च थीं।' उन्होंने आगे बताया कि एक मिर्च का तेल भी साइड में परोसा गया था।

 

उन्होंने आगे कहा, 'हमारा मकसद उनके खाने की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए एक अच्छा फो बनाना था। यही तो एक प्राइवेट शेफ होने का मतलब है कि आपकी खाने की पसंद को देखते हुए आपके लिए खाना बनाए।'

आलिया और दीपिका के बारे में क्या बताया?

शेफ हर्ष ने नूडल्स के साथ किए गए प्रयोगों के बारे में भी बताया। उन्होंने एक रेमन रेसिपी का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी यह रेसिपी आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को बहुत पसंद है। उन्होंने कहा, 'मैंने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के लिए यह चिकन और पोर्क रेमन बनाया है। आलिया ने मुझे बताया कि इसे देखकर उन्हें अपनी विदेश यात्रा की याद आ गई। यही तो सोच-समझकर बनाए गए खाने की ताकत है।'

 

यह भी पढ़ें- 'मिर्जापुर' की माधुरी के साथ कास्टिंग में क्या हुआ? हो गया खुलासा

 

उन्होंने आगे कहा, 'इसमें मसाला बेस (तारे), अक्सर सोया या मिसो, शोरबा, नूडल्स, प्रोटीन और टॉपिंग शामिल हैं लेकिन मैंने तारे की बजाय सीधे शोरबे में मसाला डालना शुरू कर दिया है। यह तरीका मेरे सभी ग्राहकों को बहुत पसंद आया है। इन्हें मिरेकल नूडल्स कहते हैं और इनकी खास बात यह है कि यह लगभग जीरो कैलोरी हैं।' शेफ हर्ष ने आगे बताया कि दीपिका पादुकोण को उनका रेमन तीखा, ज्यादा मसालेदार, मिरेकल नूडल्स के साथ पसंद है। उन्होंने कहा, 'यह उन्हें बहुत पसंद आया और उन्होंने दोबारा मांगा।'

 

कौन हैं शेफ हर्ष दीक्षित?

शेफ हर्ष दीक्षित एक मशहूर प्राइवेट शेफ हैं जो बॉलीवुड सितारों और भारतीय क्रिकेटरों के लिए खाना बनाते हैं। हर्ष एक ऐसी टीम चलाते हैं जो खिलाड़ियों के साथ देश-विदेश घूमती है और उनके स्वाद और सेहत के अनुसार खाना तैयार करती है। उनका मकसद है कि लोग घर जैसा स्वादिष्ट और हेल्दी खाना कहीं भी खा सकें। वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर,केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा जैसे बड़े नामों के लिए भी खाना बना चुके हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap